अंटार्कटिका से रामायण की दुनिया तक... राजामौली की 'वाराणसी' में दिखेगा सबकुछ! डायरेक्टर ने किया खुलासा

एस एस राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म वाराणसी पर हाल ही में कुछ बातें शेयर कीं. उन्होंने कहा कि ये फिल्म उनकी पिछली रिलीज RRR से कई गुना बड़ी है, लेकिन तब भी उनकी टीम ने इसे बनाने में उस फिल्म से कम समय लिया.

Advertisement
खत्म हुई वाराणसी की शूटिंग! (Photo: ITGD) खत्म हुई वाराणसी की शूटिंग! (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

साउथ सिनेमा के सबसे बड़े फिल्ममेकर में से एक एस.एस. राजामौली एक लंबे वक्त के बाद सिनेमाघरों में अपनी फिल्म ला रहे हैं. उनकी वाराणसी फिल्म कुछ ही महीनों में हमें देखने मिलेगी, जिसमें महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा हैं. ये राजामौली का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसे उन्होंने दुनिया के लगभग हर कोने में शूट किया है. वो इसे IMAX के लिए बना रहे हैं. 

Advertisement

एस.एस. राजामौली की वाराणसी फिल्म का इंतजार बेसब्री से इसलिए भी किया जा रहा है, क्योंकि इसमें टाइम ट्रैवल और रामायण के एक हिस्से को दिखाया जाएगा. महेश बाबू का किरदार रूद्रा एक ऐसा शख्स है, जो समय में पीछे जाकर एक मिस्ट्री को सुलझाता है. इसे 1000 करोड़ से ज्यादा के बजट में भी बनाया जा रहा है, जिससे ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म में से एक है. 

कितना बड़ा है राजामौली का वाराणसी प्रोजेक्ट?

राजामौली अपनी फिल्म को पिछले एक साल से शूट कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि फाइनली उनकी फिल्म अब शूटिंग खत्म कर चुकी है. उनके मुताबिक, वाराणसी उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ से करीब 5 से 6 गुना बड़ी फिल्म है. खास बात ये है कि इतनी बड़ी फिल्म होने के बावजूद इसे ‘RRR’ के मुकाबले कम दिनों में शूट किया गया है.

Advertisement

राजामौली ने ब्राजील में हुए फिल्म फेस्टिवल के दौरान बताया कि ‘RRR’ की शूटिंग पूरी करने में उन्हें करीब 315 दिन लगे थे, जबकि वाराणसी की शूटिंग करीब 275 दिनों में पूरी कर ली गई. उन्होंने ने कहा- मैंने वाराणसी के लिए पहले से काफी ज्यादा पेपरवर्क किया था. इस बार मैं शूटिंग शुरू करने से पहले ज्यादा तैयारी के साथ गया था. हमने RRR को 315 दिनों में शूट किया था और वाराणसी, जो उससे भी बड़ी फिल्म है, उसे 275 दिनों में शूट किया है. यानी हमने 40 दिन बचाए.

डायरेक्टर के मुताबिक, ‘RRR’ बनाने के दौरान जो अनुभव मिला, उसका फायदा उन्हें वाराणसी की शूटिंग में मिला. इस बार उन्होंने हर चीज की पहले से ज्यादा प्लानिंग की, जिसकी वजह से शूटिंग का समय कम हो गया. वो कहते हैं कि वाराणसी सिर्फ एक साधारण एक्शन-एडवेंचर फिल्म नहीं है. इसकी कहानी कई अलग-अलग जगहों और अलग-अलग तरह के सीक्वेंस से होकर गुजरती है. फिल्म की शूटिंग वाराणसी, अफ्रीका और अंटार्कटिका जैसे लोकेशंस पर हुई है.

एक ही फिल्म में अलग-अलग फीलिंग

राजामौली ने बताया कि फिल्म का हर बड़ा सीक्वेंस अपने आप में एक अलग फिल्म जैसा है. उन्होंने कहा- अंटार्कटिका, अफ्रीका, वाराणसी, टाइम-ट्रैवल के जरिए पौराणिक दुनिया में जाना, उग्रभटि गुफाएं और क्लाइमैक्स—हर सीक्वेंस और हर एपिसोड अपने आप में एक अलग फिल्म जैसा है. सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि हम अपनी पकड़ बनाए रखें और 6-7 अलग-अलग फिल्मों जैसी चीजों को एक ही फिल्म में फिट कर सकें. 

Advertisement

बात करें वाराणसी की, तो इसे बेहद बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. फिल्म में बड़े स्तर पर VFX का इस्तेमाल किया गया है और इसे IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म की वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज 7 अप्रैल 2027 को तय की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »