Advertisement

मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने साईं बाबा को चढ़ाया सोने का मुकुट, पति भी थे साथ

हंसा कोरंगा
  • 16 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST
  • 1/6

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शिरडी जाकर साईं बाबा के दर्शन किए. उनके साथ पति राज कुंद्रा, बेटा वियान, बहन शमिता शेट्टी और मां सुन्नदा शेट्टी मौजूद थे. सभी ने बाबा का आशीर्वाद लिया.

  • 2/6

एक्ट्रेस ने बाबा को सोने का मुकुट भी चढ़ाया. तस्वीर में मंदिर के पंडित एक्ट्रेस द्वारा दिए गए सोने के मुकुट को बाबा के सिर पर पहना रहे हैं.

  • 3/6

बाबा की प्रार्थना-अर्चना करती शिल्पा की फैमिली. बता दें, एक्ट्रेस की साईं बाबा में गहरी आस्था है.

Advertisement
  • 4/6

शिल्पा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''धन्यवाद साईं हर चीज के लिए. विश्वास और धैर्य रखना आपने मुझे सिखाया है. साईं समाधि के 100 सालों को सेलिब्रेट कर रही हूं.''

  • 5/6

बता दें, शिल्पा शेट्टी इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आती हैं. लेकिन वे टीवी पर रियलिटी शोज को जज करते हुए नजर आती हैं. वे कई डांसिंग टीवी शोज का हिस्सा बन चुकी हैं.

  • 6/6

शिल्पा शेट्टी टीवी के अलावा इवेंट्स, पार्टियों और अवॉर्ड शो में दिखती हैं. वे अपने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं.


(PHOTOS: INSTAGRAM)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement