'भाभीजी घर पर हैं' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर आसिफ शेख को घर-घर में तगड़ी पहचान मिली. आसिफ आज टीवी की दुनिया के बड़े सितारों में गिने जाते हैं.
निजी जिंदगी में भी आसिफ एक परफेक्ट पति और बेस्ट पिता हैं. पत्नी जेबा संग आसिफ शेख की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.
ये बात कम ही लोग जानते हैं कि आसिफ शेख ने करीब 37 साल पहले अपनी मकान मालकिन की बेटी जेबा से शादी रचाई थी. सालों बाद भी उनका रिश्ता अटूट है.
'हॉटरफ्लाई' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में आसिफ शेख ने पत्नी जेबा संग अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की थी.
आसिफ ने बताया था कि जब वो करियर बनाने के लिए मुंबई आए थे, वो उस वक्त जिस फ्लैट में किराए पर रहे थे, वो जेबा की मां का था.
आसिफ ने यह भी बताया था कि जब वो जेबा की मां के घर में रहते थे, तब उनकी सादगी और धर्म के प्रति उनका लगाव देखकर जेबा की मां उनसे काफी इंप्रेस रहती थीं, क्योंकि वो 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे.
इसके बाद जेबा की मां ने उनके साथ जेबा के रिश्ते की बात आगे बढ़ाई. फिर साल 1989 में दोनों शादी करके एक हो गए. जेबा ने यह भी बताया था कि शादी से पहले वो आसिफ को भाई कहती थीं, लेकिन मानती नहीं थीं.
आसिफ शेख और जेबा की शादी को अब 37 साल हो गए हैं. कपल दो बच्चों के पेरेंट हैं. आसिफ परिवार संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.
(All Photos: Instagram @iaasifsheikhofficial)