Advertisement

टीवी

करोड़पति संग शादी के बाद खरीदा लैविश घर, एक्ट्रेस ने की गृहप्रवेश पूजा, दिखाई आशियाने की झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST
  • 1/11

टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी शादी के बाद बेस्ट लाइफ जी रही हैं. वो नए घर में पति रोहन खन्ना संग शिफ्ट हुई हैं. हालांकि यहां अभी कंस्ट्रक्शन जारी है.
 

  • 2/11

पलक ने इंस्ट पर घर की झलक को दिखाते हुए वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने पूरी जर्नी को दिखाया है. 
 

  • 3/11

वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- किसी ने सही कहा है, पति का घर पत्नी की जिद से ही बनता है. साथ में उन्होंने ईवल आई इमोजी बनाया.
 

Advertisement
  • 4/11

पलक ने कैप्शन में लिखा- पत्नियां इसे अपने उन पतियों को टैग करें, जो इन दिनों आपके Pinterest बोर्ड्स और घर की सजावट को लेकर होने वाली लंबी चर्चाओं के बीच जी रहे हैं.
 

  • 5/11

कहते हैं कि आदमी के घर को असली घर उसकी पत्नी के सपने, सोच और थोड़ी-सी जिद ही बनाती है. हर छोटी चीज, फैसला और ये कहना कि 'मुझे लगता है, हमें इसमें थोड़ा बदलाव करना चाहिए.'
 

  • 6/11

इन सबसे मिलकर हमारा सपनों का घर बनता है. इस छोटे से सपने को हकीकत में बदलने का बेसब्री से इंतजार है. इस खूबसूरत सफर में हम आप को भी साथ लेकर चलेंगे! 
 

Advertisement
  • 7/11

पलक ने वीडियो में घर के अंदर का नजारा भी दिखाया है. गृहप्रवेश पूजा और नए घर में हलवा बनाने की झलक दिखाई है.
 

  • 8/11

उनके इस घर को फाइनल होने में अभी वक्त लगने वाला है. डेकोर आइटम्स मंगा लिए गए हैं. पति-पत्नी मिलकर नया घर संवार रहे हैं.
 

  • 9/11

पलक का ये घर काफी स्पेसियस है. हर एक कोने को कपल ने मिलकर डिजाइन किया है. घर बनाने में उनकी जद्दोजहद साफ दिखती है.
 

Advertisement
  • 10/11

फैंस उनके नए घर के कंप्लीट होने का इंतजार कर रहे हैं. कपल ने 26 जून 2026 को शादी की थी. उन्होंने ईशा योगा सेंटर में शादी की रचाई.
 

  • 11/11

All Photos: Instagram @palak.purswani
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement