सलमान के भतीजे का नाम होता 'राम खान', अगर सोहेल की Ex वाइफ सीमा होतीं रजामंद

सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक हो चुका है. लेकिन उनके रिश्ते खराब नहीं हैं. रियलिटी शो द अलायंस में वे नजर आ रहे हैं. अली गोनी संग बातचीत में सोहेल ने बताया कि वो अपने बड़े बेटे का नाम राम रखना चाहते थे.

Advertisement
एक्स वाइफ सीमा संग सोहेल के अच्छे रिश्ते (Photo: Instagram @sohailkhanofficial) एक्स वाइफ सीमा संग सोहेल के अच्छे रिश्ते (Photo: Instagram @sohailkhanofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

अमेजन प्राइम वीडियो के शो द अलायंस में सोहेल खान नजर आ रहे हैं. उनकी एंट्री के 1 हफ्ते बाद एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने शो में धमाकेदार एंट्री मारी. रियलिटी शो में सीमा और सोहेल अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों अपनी मैरिड लाइफ और बच्चों को लेकर अक्सर बातें करते हैं. उनके दो बेटे हैं. निर्वाण और योहान.

बेटे के नाम पर क्या बोले सोहेल?

Advertisement

रियलिटी शो में सोहेल ने बेटे निर्वाण के नाम को लेकर एक सीक्रेट रिवील किया है. उनका कहना है वो अपने बेटे का नाम राम रखना चाहते थे. अली गोनी संग हुई बातचीत में सोहेल ने इसका खुलासा किया. अली खान परिवार के बच्चों को मिली परवरिश की तारीफ कर रहे थे. इस बातचीत के दौरान सोहेल ने बताया क्यों वो बेटे के नाम राम नहीं रख पाएं.

सोहेल ने कहा- जब सीमा के पेट में हमारा बेटा निर्वाण था, हमने हंसी मजाक में फैसला किया कि लड़का होगा तो मैं नाम रखूंगा. अगर लड़की होगी तो सीमा नाम रखेगी. मेरा मन था कि अगर लड़का होगा तो मैं उसका नाम राम रखूंगा. वो राम खान कहलाता. क्योंकि हम लोग सेक्युलर हैं. लेकिन सीमा थोड़ी कॉन्शियस थी. उसने भी एक नाम सोचा था. फिर जब डिलीवरी हुई, निर्वाण दुनिया में आया.

Advertisement

''तब सीमा ने मुझे हॉस्पिटल रूम में कहा- निर्वाण कैसा नाम है? मैंने मन में सोचा- अरे सीमा ने तो पहले ही अपने दिल में नाम सोच लिया है. सोहेल ने कहा कि वो उस वक्त सीमा की बात को काट नहीं सकें. वो चुपचाप निर्वाण नाम रखने पर राजी हो गए थे. फिर उन्होंने कभी बेटे का नाम बदलने की नहीं सोची.'' 

सोहेल का मानना है नाम आपको बनाता है. निर्वाण नाम की तरह उनका बेटा बहुत शांत है. सोहेल और सीमा की शादी 1998 में हुई थी. 2002 में उनका तलाक हुआ. शादी टूटने के बाद भी उनके बीच कड़वाहट नहीं है. वो अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. सोहेल ने शो में बताया था कि बेटे उनके साथ रहते हैं. सीमा उनके घर पर बेटों से मिलने आती हैं.

शो में सोहेल ने शादी टूटने की वजह भी बताई थी. उनके मुताबिक, उस फेज में उनका करियर सही नहीं चल रहा था. उनका मेंटल स्टेट भी ठीक नहीं था. अपने बिहेवियर की वजह से उन्होंने सीमा को खो दिया. सीमा उनके बच्चों की मां हैं. वो उनकी बहुत इज्जत करते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »