13 साल की उम्र में राम कपूर संग हुई थी छेड़छाड़, 'ट्रॉमा' याद कर हुए इमोशनल, निकले फराह के आंसू

राम कपूर ने लॉक अप शो में अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट रिवील किया है. उनका कहना है कि वो 13 साल की उम्र में जब बोर्डिंग स्कूल में थे, तब उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी. एक लड़के ने उन्हें सेक्शुअली एब्यूज करने की कोशिश की थी.

Advertisement
राम कपूर का छलका दर्द (Photo: Screengrab) राम कपूर का छलका दर्द (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:47 AM IST

टीवी में पिछले काफी सालों से स्टार रहे राम कपूर इन दिनों एकता कपूर के शो लॉक अप 2 में हैं. शनिवार को जजमेंट डे पर उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा सीक्रेट शेयर किया है. राम का कहना है कि जब वो बोर्डिंग स्कूल में थे, तब एक लड़के ने उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी. उन्हें सेक्शुअली एब्यूज किया गया था. 

Advertisement

राम का खौफनाक सीक्रेट

शो पर राम ने कहा- मैं बोर्डिंग स्कूल में मोलेस्ट (छेड़छाड़) हुआ था. जब मैं 8वीं क्लास में था, 13 साल की उम्र में हम लोग स्कूल के बाद एक ही साथ रूम में बैठा करते थे. आपस में हमारी बातचीत होती थी, एक-दूसरे के बेड्स पर बैठते थे और मस्ती-मजाक चलता रहता था. उसमें एक 10वीं क्लास से स्टूडेंट थे, वो मेरे साथ बेड पर बैठे थे. उन्होंने रजाई के नीचे मुझे गलत तरीके से छुया. उस दौरान करीब 30-40 बच्चे उसी कमरे में बैठे थे. मैं उस वक्त कुछ कह नहीं पाया और वहीं जम गया. 

'मैं उस सिचुएशन में कुछ कर नहीं पाया, तो उन्होंने मुझे और छूने की कोशिश की. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है. मैं नहीं समझ पा रहा था कि मुझे कुछ करना चाहिए या नहीं, या सिर्फ जो कुछ मेरे साथ हो रहा है उसे बर्दाश्त करते रहना है. पता नहीं कैसे मगर काफी देर के बाद मैंने उनसे कहा कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा है. वो तभी रुक गए, और तुरंत कमरे से बाहर चले गए. इस घटना के बाद मैं काफी बदल गया था, चुप हो गया था और ट्रॉमा में जी रहा था.'

Advertisement

ट्रॉमा से निकलने की हुई कोशिश

राम ने आगे बताया कि जिस लड़के ने उन्हें गलत तरीके से छुया था, उन्होंने सामने से आकर एक्टर से माफी मांगी थी. वो हर रोज खुद को दोषी महसूस कर रहे थे. राम ने कहा- ये काफी अजीब है लेकिन जिसकी वजह से मुझे ट्रॉमा मिला, उससे मुझे मदद भी मिली. हम दोनों अच्छे दोस्त बने. इसका श्रेय उन्हें जाता है, उन्होंने काफी कोशिश की थी. ये ऐसा सीक्रेट है, जो मेरी पत्नी गौतमी कपूर के सिवाए मेरे बच्चे-परिवार का कोई सदस्य नहीं जानता. 

'आज मैं बात कर रहा हूं, तो मुझे वो ट्रॉमा फील हो रहा है लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि मेरे साथ ऐसा हुआ. मेरे अंदर उनकी वजह से समलैंगिक समाज को लेकर कोई डर नहीं है. जब भी मुझे सूफी मोतीवाला जैसे लोग मिलते हैं, मैं उनसे काफी जुड़ाव महसूस करता हूं मुझे उनसे डर नहीं लगता. मैं उन्हें समझ नहीं सकता, लेकिन मुझे उनमें कोई नेगेटिविटी नहीं दिखती. उस इंसान से गलती नहीं हुई थी, वो बस थोड़ा एक्साइटेड था क्योंकि उस ऐज में हॉर्मोन्स आपके ऊपर हावी हो जाते हैं. मैं उस इंसान को क्रेडिट देता हूं क्योंकि उसने मुझे उस ट्रॉमा से निकालने में बड़ी कोशिश की थी, वो सच में बुरा इंसान नहीं था.'

Advertisement

राम की बात सुनकर रितेश देशमुख ने उन्हें तुरंत गले लगा लिया. वहीं फराह खान के आंसू निकल गए थे, उन्हें टीवी एक्टर के साथ जो कुछ हुआ उस बात का अफसोस था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »