India's Got Latent: PM की मिमिक्री, कुणाल कामरा को रोस्ट, समय रैना के शो में हो क्या रहा है?

समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट का ताजा एपिसोड चर्चा में बना हुआ है. इस बार शो में ऐसा कंटेस्टेंट आया, जिसने पीएम की हूबहू नकल उतारी और सभी को एंटरटेन किया.

Advertisement
पीएम को देख समय ने पकड़े कान! (Photo: Screengrab) पीएम को देख समय ने पकड़े कान! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट लगातार सुर्खियों में रहता है. कई बार शो में बेहद दिलचस्प कंटेस्टेंट आकर हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. इस बार शो में एक ऐसा शख्स आया, जिसने अपनी मिमिक्री से समय की बोलती बंद कर दी. इस शख्स का गेटअप हैरान कर देने वाला रहा. 

इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में राहिल नाम के शख्स ने परफॉर्म किया. जैसे कि यह शख्स स्टेज पर  पहुंचा. पैनल में बैठे समय रैना और तन्मय भट्ट के होश उड़ गए. पैनल में एमसी स्टैन भी बैठे थे, जिन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. समय रैना ने उनक तरफ देखकर कहा कि एक और मास्क है क्या? दरअसल समय को अहसास हो गया था कि शो वापस से कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो सकता है. 

Advertisement

राहिल दरअसल पीएम के गेटअप में स्टेज पर पहुंचा और चिर-परिचित अंदाज में उनकी मिमिक्री करने लगा. इस दौरान राहिल ने पीएम के कुछ आइकॉनिक मोमेंट्स का भी जिक्र किया.  

कुणाल कामरा संग हुई चर्चा

समय रैना ने इस बीच कुणाल कामरा को वीडियो कॉल किया और उनकी बात पीएम की मिमिक्री कर रहे राहिल से कराई. पीएम की हूबहू नकल करते शख्स को देख कॉमेडियन कुणाल भी हैरान रह गए. इस बातचीत में रुपये का भी जिक्र हुआ. कुणाल और पीएम बने राहिल के बीच भी जबरदस्त बैंटर नजर आई. 

राहिल ने जाते-जाते उत्तर प्रदेश के सीएम की भी मिमिक्री करने की कोशिश की, जिसे सुनने से पहले समय रैना ने उन्हें टोक दिया. समय के शो पर राहिल का परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसंद आया है. इंटरनेट पर अलग-अलग रिएक्शन देखने मिल रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि समय रैना अपने इसी शो की वजह से काफी विवादों में रहे हैं. विवादों की वजह से उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है. लेकिन बाद में समय ने धमाकेदार वापसी भी की. अभी कुछ समय पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को सम्मानित भी किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »