दुबई की हसीना पर लट्टू हुए अर्जुन कपूर, 'लॉकअप' में किया प्रपोज! बोले- छोकरा जवान है शादी के लिए

लॉकअप 2 में इस वीक जजमेंट डे पर अर्जुन कपूर गेस्ट बनकर आएंगे. उन्होंने पामेला सेरेना संग खूब मस्ती की. वो पामेला को शादी के लिए प्रपोज करते हुए दिखे.

Advertisement
Pamela-Arjun kapoor (Photo: Instagram @arjunkapoor/pamalaserena) Pamela-Arjun kapoor (Photo: Instagram @arjunkapoor/pamalaserena)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप 2 में गेम रोमांचक मोड़ पर है. एक तरफ जहां आकांक्षा चौधरी सीक्रेट रूम में हैं. गेम से सुनीता आहूजा, रियाज अली, माधुरी ग्रोवर, श्रेष्ठा अय्यर बाहर हो चुके हैं. इस वीक जजमेंट डे पर भी कोई एक खिलाड़ी शो से एविक्ट होगा. शो में टेंशन और रोमांच के अलावा ढ़ेर सारा एंटरटेनमेंट भी होगा.

अर्जुन के आने से मजेदार हुआ जजमेंट डे
अपकमिंग जजमेंट डे पर बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर गेस्ट बनकर आएंगे. वो शो में जनता की आवाज बनेंगे. जनता के तीखे सवालों के कंटेस्टेंट्स से जवाब मांगेंगे. अर्जुन ने सभी कंटेस्टेंट्स पर इल्जाम 2.0 लगाए. जेलर फराह खान और रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा के गेम पर सवाल उठाए. धीरज धूपर ने आकांक्षा चमोला को रेड फ्लैग बताया. उन्होंने कहा कि वो आकांक्षा की कुछ हरकतों को देख अनकंफर्टेबल हो जाते हैं. ये सुनकर आकांक्षा भड़क जाती हैं. दोनों के बीच जजमेंट डे पर बहसबाजी देखने को मिलेगी.

Advertisement

अर्जुन-पामेला की मस्ती

अर्जुन कपूर की एंट्री का सबसे मजेदार सेगमेंट दुबई की हसीना पामेला सेरेना संग बातचीत का है. एक्टर ने पामेला और आकांक्षा चमोला की केमिस्ट्री के मजे लिए. पामेला को मस्ती मजाक में शादी के लिए प्रपोजल दिया. अर्जुन ने कहा- कलेश तो बहुत हो रहे हैं. मुझे वो कलेशी कॉर्नर (पामेला का शो) भी बहुत पसंद आया था. ये सुनकर पामेला हंसने लगीं.

तभी अर्जुन ने कहा- मैं रेडी हूं. अभी छोकरा जवान है शादी के लिए. अर्जुन कपूर का प्रपोजल सुनकर पामेला शरमाने लगती हैं. उनकी करीबी दोस्त आकांक्षा चमोला उन्हें टीज करती हैं. अर्जुन ने आकांक्षा से पूछा- आपका और मेरा टेस्ट सेम है. मुझे भी लड़कियां बहुत पसंद हैं. पामेला और अर्जुन के बीच की क्यूट केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई है. फैंस शनिवार के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उसी दिन मालूम पड़ेगा कि किस खिलाड़ी की जर्नी शो में खत्म हो गई है. 
 

Advertisement

लॉकअप जबसे शुरू हुआ है लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है. गेम में शिल्पा शिंदे वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आईं. उन्होंने और श्रेया कालरा ने शो को मैक्सिमम कंटेंट दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »