सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर बहस छिड़ी हुई है और अब इस पूरे मामले में इंडियन रैपर शेंटी शर्मा की एंट्री ने नया ट्विस्ट ला दिया है. अपने बेबाक अंदाज और सोशल मीडिया कमेंट्री के लिए पहचाने जाने वाले शेंटी शर्मा ने इस ट्रेंड पर खुलकर राय रखी, जिसके बाद इंटरनेट पर फिर से बहस तेज हो गई.
CJP पर शेंटी शर्मा के बिगड़े बोल
शेंटी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'कॉकरोच जनता पार्टी किसी गंभीर आंदोलन से ज्यादा इंटरनेट ड्रामा लगती है.' उन्होंने कहा कि आजकल लोग बिना सोचे-समझे सोशल मीडिया ट्रेंड्स को फॉलो करने लगते हैं.
रैपर ने दावा किया कि इस पूरे विवाद से जुड़े दीपके पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े रहे हैं और उन्होंने पहले भी ऐसे कई पोस्ट किए थे जो भारत विरोधी लगते थे. हालांकि, शेंटी ने ये भी कहा कि अगर कोई खुद को राष्ट्रवादी बताता है तो उसे युवाओं को गुस्से में सड़क पर उतारने के बजाय रोजगार और शिक्षा जैसे असली मुद्दों पर बात करनी चाहिए.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि 'कोई भी राजनीतिक पार्टी परफेक्ट नहीं है, यहां तक कि बीजेपी भी नहीं. लोकतंत्र में आलोचना जरूरी है, लेकिन सिर्फ ऑनलाइन प्रोपेगेंडा, वायरल ट्रेंड और बेवजह गुस्सा फैलाना देश के विकास का रास्ता नहीं है.'
शेंटी शर्मा ने कहा कि भारत को सोशल मीडिया पर फैलने वाले हंगामे नहीं बल्कि समझदारी भरी चर्चा की जरूरत है. उनके इस बयान के बाद इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया.
कौन हैं शेंटी शर्मा?
शेंटी शर्मा- एक इंडियन रैपर, सिंगर और डिजिटल क्रिएटर हैं. वह अपने इंडिपेंडेंट म्यूजिक, सोशल मीडिया ओपिनियन और वायरल मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं. इंटरनेट कल्चर, इंफ्लुएंसर कंट्रोवर्सी और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर उनकी टिप्पणियां अक्सर चर्चा में रहती हैं.
इससे पहले भी शेंटी शर्मा तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने रैपर बादशाह का समर्थन किया था. उस समय बादशाह अपने गाने 'ततीरी' को लेकर विवादों में घिरे हुए थे. उन्होंने खुशी मुखर्जी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी. अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ वाले विवाद में उनकी एंट्री ने सोशल मीडिया की इस बहस को और ज्यादा वायरल बना दिया है.
29 साल के शेंटी शर्मा ने मुझे प्यार कर, गैंग्स्टा, कोशिश मेरी, बांहों में, उड़ान जैसे कई गाने गाए हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क