शेंटी शर्मा (Santy Sharma) एक भारतीय रैपर, सिंगर और डिजिटल क्रिएटर हैं. वह इंडिपेंडेंट म्यूजिक के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं. ट्रेंडिंग मुद्दों और इंटरनेट से जुड़े विवादों पर उनकी टिप्पणियां अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं.
रैपर शेंटी शर्मा सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी चर्चा में है. शेंटी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंजोलन को ‘इंटरनेट ड्रामा’ बताया और युवाओं को रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही.
शेंटी शर्मा ने 'मुझे प्यार कर', 'गैंग्स्टा', 'कोशिश मेरी', 'बांहों में' और 'उड़ान' जैसे गाने गाए हैं.
Santy Sharma ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे इंटरनेट ड्रामा बताते हुए युवाओं को असली मुद्दों जैसे रोजगार और शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही. जानिए कौन हैं शेंटी शर्मा और क्यों वायरल हो रहा है उनका पोस्ट.