CM विजय के लिए फैन ने तृषा कृष्णन से की रिक्वेस्ट, एक्ट्रेस करती रह गईं ब्लश, वीडियो वायरल

तृषा कृष्णन का एक और वीडियो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के कारण सुर्खियों में है. एक फैन ने तृषा से सीएम विजय के बारे में जब पूछा, तो एक्ट्रेस उनका नाम सुनते ही ब्लश करने लगीं.

Advertisement
तृषा के सामने लिया विजय का नाम (Photo: Instagram @trishakrishnan) तृषा के सामने लिया विजय का नाम (Photo: Instagram @trishakrishnan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब तमिलनाडु राज्य के नए सत्ताधीश बन गए हैं. उनके आने से फैंस के अंदर एक अलग ही खुशी की लहर दौड़ गई है. विजय के मुख्यमंत्री बनने से उनका परिवार तो खुश है ही. मगर उनकी सबसे करीबी दोस्त मानी जातीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की खुशी भी कुछ कम नहीं है. 

विजय के शपथ समारोह में तृषा के चेहरे पर अलग चमक देखने मिली थी. वो इस दौरान थोड़ी इमोशनल भी दिखीं. कहा जाता है कि दोनों का काफी समय से अफेयर चल रहा है. लेकिन विजय और तृषा के रिश्ते की कोई ठोस पुष्टि नहीं की जा सकती. मगर इस बीच सीएम विजय को लेकर एक्ट्रेस से एक रिक्वेस्ट की गई, जिसके बाद तृषा ब्लश करती नजर आईं. 

Advertisement

विजय का नाम सुन खुश हुईं तृषा 

एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें तृषा कृष्णन अपनी नई फिल्म करुप्पू के प्रीमियर शो में जा रही थीं. वहां फैंस की भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. उनमें से एक फैन सीएम विजय का भी था, जिसने तृषा से एक बात कही जो सुनकर एक्ट्रेस मंद-मंद मुस्कुराने लगीं. फैन ने तमिल में एक्ट्रेस से विजय को एक बात कहने के लिए कहा, जिसके जवाब में तृषा ने हां कहा और फिर वो ब्लश करने लगीं. 

फैंस के बीच तृषा कृष्णन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वो एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन को देख ये बातें लिख रहे हैं कि उन्हें विजय का नाम सुनकर शर्म आ गई. लेकिन जो उनके हेटर्स हैं, उन्होंने कमेंट सेक्शन में विजय की पत्नी संगीता का नाम लिखना शुरू किया. 

Advertisement

तमिल सिनेमा के गलियारों में जबसे सीएम विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की चर्चा होने लगी है, तबसे कई लोगों के अलग-अलग विचार देखने मिल रहे हैं. ज्यादातर लोग इस रिश्ते से खुश नहीं हैं क्योंकि विजय अभी भी शादीशुदा है, उनका अभी तक अपनी पत्नी से तलाक नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स हैं कि विजय की पत्नी संगीता ने तलाक फाइल कर दिया है, जिसमें कारण एक्टर का अपनी कोस्टार संग अफेयर बताया गया. अब विजय-तृषा के रिश्ते को लेकर क्या नई बातें होंगी, ये वक्त आने पर पता चलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement