Film Wrap: स्पाइडरमैन ने छुए 'बापूजी' के पैर, रणबीर के राम बनने पर बोलीं 'टीवी की सीता'

आज के दिन मनोरंजन की दुनिया में स्पाइडरमैन छाया रहा. तारक मेहता शो के 18 साल पूरे होने पर स्पाइडरमैन ने एंट्री मारी और बापूजी के पैर छुए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. वहीं रामायण सीरियल वालीं दीपिका चिखलिया ने रामायण फिल्म में रणबीर-साई पल्लवी को लेकर बयान दिया.

Advertisement
तारक मेहता वाले 'बापूजी', दीपिका चिखलिया (Photo: Social Media) तारक मेहता वाले 'बापूजी', दीपिका चिखलिया (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST

शुक्रवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. तारक मेहता शो के 18 साल पूरे हुए थे. इस खास मौके पर हॉलीवुड से स्पाइडरमैन की एंट्री हुई, जिसने शो में बापूजी यानी अमित भट्ट के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. कई लोगों के बीच ये मोमेंट वायरल हुआ. 

वहीं रामायण फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कास्टिंग का बचाव किया. उन्होंने राम बने रणबीर का सपोर्ट किया. मगर साई के लिए कहा कि जब फिल्म सामने आएगी, वो तभी उनपर कमेंट कर पाएंगी. 

Advertisement

'रामायण' का ट्रेलर देख हैरान हुए पाकिस्तानी, बजट ने उड़ाए होश, बोले- इतना पैसा कहां से आया?

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स ने रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की तारीफ की है और इसके VFX, विज़ुअल्स, म्यूजिक और यश व साई पल्लवी की परफॉर्मेंस पर रिएक्शन दिया है.

हॉलीवुड से 'तारक मेहता' के सेट पर पहुंचा स्पाइडरमैन, चंपकलाल के छुए पैर, जेठालाल बोले- संस्कारी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 18 साल पूरे कर चुका है. इस जश्न में हॉलीवुड के स्पाइडरमैन ने भी एंट्री की, जिसने शो के फैंस को खुश कर दिया. ये ट्रैक फैंस के बीच छा गया है.

हॉलीवुड में इंडियन TV फ्यूजन! स्पाइडरमैन में हुआ 'तारक मेहता' का जिक्र, जमकर ट्रोल हो रहा वायरल सीन

स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे का हिंदी वर्जन कई लोगों ने देखा, जिसके एक सीन में तारक मेहता शो के बाघा का जिक्र हो रहा है. ये सीन इंटरनेट पर काफी वायरल है, और इसी जमकर आलोचना भी हो रही है.

Advertisement

'एनिमल की तो राम भी बन सकते हैं', रणबीर के बचाव में दीपिका चिखलिया, साई पल्लवी पर बोलीं- फिल्म आने दीजिए

रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता बनीं दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि 'एनिमल' करने वाला एक्टर 'राम' भी बन सकता है और साई पल्लवी सीता के रोल में शानदार काम करेंगी.

संभावना सेठ ने पुलिस स्टेशन में काटी रात, हाउस हेल्प की वजह से हुई परेशान! जानें क्या हुआ

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाल ही में पोस्ट कर बताया कि उनकी पूरी रात पुलिस स्टेशन में गुजरी. अब कपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »