'एनिमल की तो राम भी बन सकते हैं', रणबीर के बचाव में दीपिका चिखलिया, साई पल्लवी पर बोलीं- फिल्म आने दीजिए

रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता बनीं दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि 'एनिमल' करने वाला एक्टर 'राम' भी बन सकता है और साई पल्लवी सीता के रोल में शानदार काम करेंगी.

Advertisement
दीपिका चिखलिया ने किया रणबीर-साई पल्लवी को सपोर्ट (Photo: Screengrab) दीपिका चिखलिया ने किया रणबीर-साई पल्लवी को सपोर्ट (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:11 AM IST

नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश को लेकर बहस छिड़ गई है. कोई यश के रावण की तारीफ कर रहा है तो कोई रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर सवाल उठा रहा है. इसी बीच रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement

दीपिका ने साफ कहा कि रणबीर कपूर को सिर्फ 'एनिमल' के आधार पर जज करना गलत है. साथ ही उन्होंने साई पल्लवी के सीता बनने पर भी खुलकर अपनी राय रखी.

'एनिमल' किया है तो 'राम' भी बन सकता है

हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने कहा कि एक एक्टर का काम अलग-अलग तरह के किरदार निभाना होता है.

उन्होंने कहा- अगर कोई 'बर्फी' कर सकता है तो 'एनिमल' भी कर सकता है. और अगर 'एनिमल' कर सकता है तो 'राम' भी बन सकता है. यही तो एक एक्टर की सबसे बड़ी खूबी होती है कि वह हर तरह के किरदार निभा सके. रणबीर बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें इतने अलग-अलग रोल करने का मौका मिला है. दीपिका का मानना है कि किसी कलाकार को उसकी एक फिल्म के आधार पर जज नहीं किया जाना चाहिए.

Advertisement

साई पल्लवी पर भी जताया भरोसा

सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग साई पल्लवी के सीता बनने पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दीपिका को उनकी एक्टिंग पर पूरा भरोसा है.

उन्होंने कहा- मैंने साई पल्लवी की कई साउथ फिल्में देखी हैं. वह बेहद शानदार एक्ट्रेस हैं. मैं किसी के प्रोजेक्ट को रिलीज से पहले क्यों जज करूं? फिल्म आने दीजिए, मुझे पूरा यकीन है कि वह बहुत अच्छा काम करेंगी.

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सीता के किरदार को लेकर हर किसी की अपनी कल्पना होती है और फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि साई उस किरदार में कैसी लगी हैं.

'4000 करोड़ का बजट... कुछ बड़ा देखने को मिलेगा'

दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री का यह मेल भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है. उनके मुताबिक, फिल्म का कथित 4000 करोड़ रुपये का बजट मेकर्स को युद्ध के दृश्य और भव्य सेट पहले से कहीं ज्यादा शानदार तरीके से दिखाने का मौका देगा.

उन्होंने कहा- इतना बड़ा बजट अपने आप में बहुत बड़ी ताकत है. जब आपके पास इतने संसाधन हों तो आप महाकाव्य को उसी भव्यता के साथ पर्दे पर उतार सकते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि यह फिल्म देखने लायक होगी.

Advertisement

'रामायण' को लेकर बढ़ा इंतजार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इनके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और आदिनाथ कोठारे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

ट्रेलर रिलीज होने के बाद जहां सोशल मीडिया पर बहस तेज है, वहीं दीपिका चिखलिया का मानना है कि फिल्म को ट्रेलर से नहीं, बल्कि पूरी रिलीज के बाद ही जज किया जाना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »