Filmwrap: 2 बच्चों के पिता से नेहा पेंडसे ने क्यों की शादी? एक्ट्रेस संग सरेआम मारपीट

सोमवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी कुछ हुआ. एक्ट्रेस प्रीत सिंह के साथ सरेआम मारपीट हुई. कांतारा विवाद पर रणवीर सिंह को राहत मिली. नेहा पेंडसे ने मदरहुड पर क्या बात की. पढ़ें फिल्मरैप में...

Advertisement
Preet Singh-Neha Pendse (Photo: Instagram @preetsingh.fit/nehhapendse) Preet Singh-Neha Pendse (Photo: Instagram @preetsingh.fit/nehhapendse)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

एंटरटेनमेंट की दुनिया में सोमवार को बागेश्वर धाम और रितेश देशमुख के बीच छिड़े विवाद की चर्चा रही. दिग्गज एक्टर भरत कपूर की मौत की खबर ने फैंस को झटका दिया. एक्ट्रेस प्रीत सिंह संग भयावह हादसा हुआ. फिल्म रैप में पढ़ें और क्या खास हुआ. 

सूजी आंखें-टूटा दांत, एक्ट्रेस संग क्लब में मारपीट, चेहरे की बुरी हालत देख चौंके फैंस

MTV स्प्लिट्सविला 16 में दिखी प्रीत सिंह के साथ मुंबई के एक क्लब में हिंसक हमला हुआ. इस घटना में प्रीत के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका एक दांत टूट गया है. उन्होंने अपना हाल दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो अपनी आंखें नहीं खोल पा रही हैं. उनकी दोनों आंखें सूजी हुई हैं. प्रीति को इस हाल में देखना फैंस को डरा गया है.

Advertisement

'चंद्रकांता' फेम भरत कपूर का निधन, 3 दिन से थे बीमार, मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के बाद ली अंतिम सांस

लेजेंडरी एक्टर भरत कपूर 80 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए. मुंबई के सायन अस्पताल में सोमवार दोपहर 3.30 बजे उनका निधन हुआ. शाम को 6.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने इंडिया टुडे संग बातचीत में बताया कि भरत पिछले 3 दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे. मल्टीपल ऑर्गन्स फेल होने की वजह से उनकी जान गई.

'सरके चुनरी तेरी' गाने पर संजय दत्त ने मांगी माफी, महिला आयोग के सामने हुए पेश

संजय दत्त सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए. उनके गाने सरके चुनर पर अश्लीलता का आरोप लगा था, जिसके बाद उनको राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस दिया था. पेशी के दौरान संजय दत्त ने न केवल आयोग के सामने अपनी सफाई दी, बल्कि  50 ट्राइबल (आदिवासी) बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का भी ऐलान किया. 

Advertisement

कांतारा विवाद: रणवीर का माफीनामा स्वीकार, मगर चामुंडेश्वरी मंदिर जाना होगा, हाईकोर्ट का आदेश

कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा मिमिक्री केस’ में रणवीर की बिना शर्त माफी स्वीकार कर ली है. शनिवार, 25 अप्रैल को उन्होंने एफिडेविट दाखिल किया था. नए हलफनामे को देखते हुए कोर्ट ने कहा कि अब इस मामले को खत्म किया जा सकता है. कोर्ट ने रणवीर सिंह को अगले चार हफ्तों के अंदर मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर जाने का भी निर्देश दिया है. 

2 बच्चों के पिता से क्यों रचाई एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने शादी? मां बनने की नहीं चाहत


नेहा पेंडसे को 2 बच्चों के पिता और तलाकशुदा शख्स से शादी करने पर लोगों ने खरी-खोटी सुनाई थी. अब एक्ट्रेस ने हेटर्स को जवाब दिया है. Hauterrfly संग बातचीत में नेहा ने कहा- लोग क्या कहते हैं मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है. नेहा पेंडसे ने मदरहुड पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनपर मां बनने का कोई प्रेशर नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement