'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. यहां आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और बड़े ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सोनम मलिक अपनी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक खुलासा किया. जिसे सुनकर काजल राघवानी भी भावुक हो गईं.
सोनम मलिक राइज एंड फॉल के दूसरे सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली हैं. शो के हालिया एपिसोड में सोनम मलिक अपने आंसू नहीं रोक पाईं. सोनम को इस तरह देख काजल ने उन्हें अपने पास बुलाया और उनकी वजह जानने की कोशिश की. इसी दौरान सोनम ने अपने बेटे की तस्वीर दिखाते हुए कहा, 'ये मेरा बेटा.' सोनम ने बताया कि वह अपने बेटे से पिछले एक साल से मिल नहीं पाई. सोनम ने काजल को इस बात को सीक्रेट रखने की गुजारिश की.
बेटे को याद कर रोई एक्ट्रेस
सोनम ने बातचीत के दौरान कहा, 'मैं उसी के लिए यहां आई हूं, मेरे को मिलने नहीं देते उससे. एक साल से उसको देखा नहीं है.' इसपर जब काजल उनके बेटे के बारे में और जानना चाहा तो सोनम ने बताया कि वह पिछले एक साल से हरियाणा में है. सोनम की इस आपबीती और उनके आंसुओं को देखकर काजल राघवानी भी अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाई और काफी भावुक हो गईं.
कौन हैं सोनम मलिक?
सोनम मलिक हरियाणा की रहने वाली है. उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के साथ गाने आरा के ओठलाली से कदम रखा था. इसके बाद सोनम हरियाणवी इंडस्ट्री में भी काम किया और डाक खाना में नजर आईं. खबरों के मुताबिक वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. हालांकि उनके फिल्य या प्रोजेक्ट के बारे में अभी कुछ खबर सामने नहीं आई है.
सोनम राइज एंड फॉल में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली थी. फिलहाल सोनम पेंटहाउस में हैं, जहां उनके साथ गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, जशवंत, काजल राघवानी और दूसरे कंटेस्टेंट भी मौजूद हैं.
बता दें कि राइज एंड फॉल 2 को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. शो के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर मुफ्त में में स्ट्रीम किए जा रहे हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क