PAK एक्ट्रेस ने क्र‍िकेटर शोएब मलिक की बोलती कर दी बंद, कहा- आप शादीशुदा हैं...

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को एक एक्ट्रेस ने टीवी शो के दौरान कुछ ऐसा कह डाला, जिसके बाद वो कुछ बोल ही नहीं पाए. वीडियो देख लोगों का कहना है कि शोएब मलिक यही डिजर्व करते हैं. आखिर माजरा क्या है आइए जानते हैं...

Advertisement
(Photo: Instagram @miznawaqasofficial,  @ayemanmalik01) (Photo: Instagram @miznawaqasofficial, @ayemanmalik01)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपने गेम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. शोएब मलिक तीन शादियां कर चुके हैं, जिस वजह से वो अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं. अब एक शो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिजना वकास ने टीवी शो में शोएब मलिक की बोलती बंद कर दी. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

Advertisement

शोएब को एक्ट्रेस ने दिया जवाब

सोशल मीडिया पर क्रिकेटर शोएब मलिक और एक्ट्रेस मिजना वकास का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि शो के दौरान एक्ट्रेस शोएब मलिक से कुछ कहती हैं, जिसपर वो एकदम से सीरियस हो जाते हैं. 

शोएब मलिक के चेहरे की रंगत उड़ती देख मिजना उनसे कहती हैं- सीरियस क्यों हो रहे हैं, ये सिर्फ मजाक था. इसपर शोएब मलिक ने जवाब दिया- मैं सीरियस नहीं हो रहा. आप मुझे जानती नहीं हैं, इसलिए आपको पता नहीं चलेगा कि कब मैं सीरियस हूं और कब मैं नाराज हूं. 

शोएब मलिक की इस बात पर एक्ट्रेस ने जबाव दिया- मुझे आपके बारे में पता करके करना भी क्या है? आप भी मैरिड हैं, हम भी मैरिड हैं, तो करना क्या है. आखिर पॉइंट क्या है पता करने का. 

Advertisement

 

ऐसे रिएक्ट कर रहे लोग

एक्ट्रेस मिजना और शोएब मलिक का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोगों के भी रिएक्शन आ रहे हैं. फैंस का कहना है मिजना ने शानदार तरीके से शोएब की बेइज्जती कर दी और उन्हें पता भी नहीं चला. 

 


मिजना वकास की बात करें तो वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं. वो टीवी और थिएटर में काम करती हैं. वो टीवी शोज भी होस्ट करती हैं. कई टीवी सीरियल्स में वो सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने मेरे मेहरबान, दीवाना, नाटक, हासिल जैसे कई शोज में काम किया है. 

वहीं, दूसरी ओर शोएब मलिक की बात करें तो वो पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं. मगर गेम से ज्यादा वो पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, क्योंकि उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि तीन बार शादी की है. पहली पत्नी से तलाक के बाद शोएब ने सानिया मिर्जा से निकाह किया था. मगर कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था. शोएब ने फिर 2024 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग शादी करके घर बसाया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »