मिर्जापुर 2: सांसद अनुप्रिया पटेल के बाद राजू श्रीवास्तव ने की सेंसरशिप की मांग

मिर्जापुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मिर्जापुर-2 वेब सीरिज के जरिए जिले की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई. उन्होंने जांच करके कार्रवाई की मांग की है. अनुप्रिया के इस मांग का कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भी समर्थन किया है.

Advertisement
मिर्जापुर 2 वेब सीरिज का पोस्टर मिर्जापुर 2 वेब सीरिज का पोस्टर

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 26 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

मिर्जापुर 2 वेब सीरिज के विरोध में अब अपना दल से सांसद अनुप्रिया पटेल उतर आई हैं. मिर्जापुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वेब सीरिज के जरिए जिले की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई. उन्होंने जांच करके कार्रवाई की मांग की है. अनुप्रिया के इस मांग का कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भी समर्थन किया है.

Advertisement

मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथके नेतृत्व में मिर्ज़ापुर विकासरत है. यह समरसता का केंद्र है. मिर्ज़ापुर नामक वेब सीरिज के जरिए इसे हिंसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है. इस सीरीज के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है. मेरी मांग है कि जांच हो और कार्यवाही हो.'

सांसद अनुप्रिया पटेल के बयान का समर्थन करते हुए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कहा कि वैसे तो निर्माताओं को आजादी है कि वो अपने विचार के हिसाब से फिल्म, वेब सीरीज़ बनाए, लेकिन किसी समुदाय, शहर, वर्ग को, विशेष स्थान के या किसी स्थान के नुकसान तो नहीं हो रहा है ये भी देखना चाहिए. मैं सरकार से सेंसरशिप की मांग करता हूं.

देखें: आजतक LIVE TV

गौरतलब है कि मिर्जापुर वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. इस सीरीज को 23 अक्टूबर को रिलीज होना था, लेकिन इसे कुछ घंटे पहले ही रिलीज कर दिया गया. मिर्जापुर 2 में दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों ने काम किया है.

Advertisement

इसके साथ ही कुछ नए एक्टर्स भी इस सीरीज का हिस्सा बने हैं. इसका निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई ने किया है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इसके प्रोड्यूसर हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »