फिल्म वाराणसी से लीक हुआ महेश बाबू का 'राम अवतार' लुक? रणबीर कपूर से होने लगी तुलना

एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के भगवान राम के रूप में दिखने का दावा करने वाली एक लीक हुई तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। जहां फैंस ने उनके लुक की तुलना रणबीर कपूर के रामायण अवतार से की.

Advertisement
महेश बाबू का राम अवतार लुक वायरल (Photo: SCreengrab) महेश बाबू का राम अवतार लुक वायरल (Photo: SCreengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

ऑनलाइन एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें महेश बाबू भगवान राम के लुक में दिख रहे हैं; कहा जा रहा है कि यह फोटो 'वाराणसी' फिल्म की शूटिंग के दौरान की है. इस तस्वीर में महेश बाबू भगवा रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जो शायद भगवान राम के वनवास के समय का लुक है. हालांकि इस फोटो की असलियत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग महेश के इस लुक की तुलना नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर के लुक से भी कर रहे हैं.

Advertisement

रेडिट पर यह तस्वीर 'कोइमोई' (KoiMoi) की रिपोर्ट के स्क्रीनशॉट के तौर पर शेयर की गई थी. पोर्टल के कैप्शन में लिखा था, 'वाराणसी से महेश बाबू का भगवान राम वाला लुक इंटरनेट पर छा गया है.' तस्वीर में ऐसा लग रहा है जैसे एक्टर शूटिंग कर रहे हों और क्रू उन्हें शॉट देते हुए देख रहा हो.'

जमकर आए रिएक्शन 
कई यूजर्स ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए. एक कमेंट में लिखा था, 'नमित और रणबीर को तैयार रहना चाहिए. कहीं SSR 10 मिनट में पूरी 'रामायण' फिल्म पर भारी न पड़ जाएं, जैसा उन्होंने टीजर के साथ किया था.' एक ने लिखा, 'ये लीक जानबूझकर किए जाते हैं. हॉलीवुड ने ऐसा करना शुरू किया था और अब बाकी सब भी वही कर रहे हैं.' 

एक और कमेंट में लिखा था, 'वह बिल्कुल उस किरदार जैसे लग रहे हैं.' वहीं एक यूजर ने लिखा, एक्टिंग के बारे में तो नहीं कह सकता लेकिन वह इस किरदार के लिए एकदम सही हैं. पता नहीं क्यों, लेकिन यह AI से बनी तस्वीर जैसी लग रही है.'

Advertisement

इस बीच, एसएस राजामौली की 'वाराणसी' हाल के समय की सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक बनती जा रही है. राजामौली ने पिछले साल एक इवेंट में कहा था, 'पहले दिन, जब महेश फोटोशूट के लिए भगवान राम के गेटअप में आए, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए. मैं उलझन में था. महेश में कृष्ण जैसा आकर्षण है, लेकिन राम जैसी शांति भी है. फिर भी, मुझे भरोसा था. मैंने उस फोटो को अपना वॉलपेपर भी बनाया था और फिर हटा दिया था ताकि कोई उसे देख न सके.'

महेश बाबू के अलावा, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी हैं और यह इंडियन सिनेमा में उनकी वापसी है. पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन का रोल निभा रहे हैं और कई वायरल थ्योरीज का कहना है कि वह शायद कुंभकर्ण का रोल भी निभा सकते हैं. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. यह फिल्म 2027 में रिलीज़ होने वाली है. 

अंत में एक बात और एक्टर महेश बाबू के राम के अवतार की हम पुष्टि नहीं करते. इस फोटो को लेकर एक्टर या डायरेक्टर की तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है.  हालांकि ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »