Film Wrap: कार्तिक आर्यन-यामी गौतम ने जीता नेशनल अवॉर्ड, रामायण ट्रेलर में छाए यश और सनी देओल

शनिवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. आज 72वें नेशनल अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा हुई, जिसमें बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस यामी गौतम ने बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता. वहीं दिल्ली में रामायण फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें सनी देओल और यश का जलवा दिखा.

Advertisement
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा (Photo: ITG) नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:06 PM IST

आज के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई सारी चीजें हुईं, जिसने लोगों के बीच सुर्खियां बटोरीं. सबसे पहले 72वें नेशनल अवॉर्ड विनर्स की घोषणा हुई, जिसमें आदित्य धर की आर्टिकल 370 फिल्म का जलवा दिया. ये साल 2024 की बेस्ट फिल्म बनी. वहीं इसी फिल्म के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला. वहीं कार्तिक आर्यन ने भी अपनी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता. 

Advertisement

इसके अलावा दिल्ली में रामायण फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जहां नमित मल्होत्रा और रणबीर कपूर समेत फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही. रामायण में रावण बने यश ने धमाकेदार एंट्री ली और सनी देओल ने भी फैंस को अच्छा सरप्राइज दिया. दुनिया के सामने उन्हें पहली बार हनुमान का रोल प्ले करने के लिए पेश किया गया. 

रामायण ट्रेलर लॉन्च: रावण के बाद हनुमान की एंट्री, पहली बार रामायण के मंच पर पहुंचें

'रामायण: पार्ट 1' का भव्य लॉन्च इवेंट 18 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है.  डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस मचअवेटेड फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है.

72st National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, 'आर्टिकल 370' बनी बेस्ट फिल्म, नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान

Advertisement

सूचना और प्रसारण मंत्रालय आज नई दिल्ली में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की.  बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रह्मयुगम) को मिला है. बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड 'आर्टिकल 370' के लिए यामी गौतम को मिला है.

तलाक के 12 साल बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई दूसरी शादी, पति संग किया Liplock, वीडियो

जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल ने शादी कर ली है. बीते दिनों एक्टेस का ब्राइडल गाउन पहने वीडियो वायरल हुआ था. अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी का ऑफिशियल वीडियो शेयर किया है.

Batwara 1947 Teaser 2: 'मर रहा इंसान, मैं जिंदा होने का सबूत दूंगा', आग की लपटों के बीच सनी देओल, दिल दहला देगा टीजर

Batwara 1947 Teaser 2: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर एक्शन, इमोशन्स से भरपूर है. टीजर में सनी देओल फुल जोश में अपनों की रक्षा करते दिखे. टीजर में आगजनी से लेकर लोगों संग मारपीट के इंटेंस सीन्स दिखाए गए हैं, जो दिल को झकझोर देंगे. 

आमिर खान को बिश्नोई गैंग की धमकी, तीसरी शादी से नाराज? कहा- सांसें दबा देंगे

आमिर खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. एक्टर को अब बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई है. धमकी में आमिर खान पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का जिम्मेदार बताया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »