करीना कपूर की किस आदत से परेशान हैं सैफ? कपिल शर्मा शो में खुलासा

सैफ अली खान और करीना कपूर हाल ही में कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए. इस दौरान दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों को खूब हंसाया. सैफ ने इस दौरान करीना का एक सीक्रेट भी शेयर किया.

Advertisement
कपिल शर्मा के शो में नजर आए सैफ-करीना. कपिल शर्मा के शो में नजर आए सैफ-करीना.

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री उनके फैंस को खूब पसंद आती है. सैफ और करीना हाल ही में कपिल शर्मा के शो में साथ नजर आए. शो में दोनों की ट्यूनिंग और मजेदार बातचीत ने लोगों को खूब हंसाया. 

करीना कपूर खान और सैफ अली खान हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए. इस शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में कपिल शर्मा करीना से उनके चेहरे के ग्लो का राज पूछते नजर आ रहे हैं. जिस पर करीना बिना देर किए घी का नाम लेती है. इस बातचीत में सैफ भी शामिल हो जाते हैं और बताते हैं कि उनके घर में घी का खूब इस्तेमाल होता है.

Advertisement

सैफ ने कहा, 'घी हमारे घर में बहुत इस्तेमाल होता है.' सैफ की बात पर करीना भी हामी भरती है और कहती हैं, 'बच्चे खाते हैं. हम खाते हैं.' करीना के जवाब के बाद सैफ मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'आजकल घी आ रहा है. बहुत घर पर.'

सैफ शो में करीना की एक आदत का जिक्र करते हैं जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते. सैफ कहते है, 'मैं बोलूं, ये घी सिर्फ खाती नहीं है बल्कि अपने पैरों पर घिसती भी हैं रात को.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »