Film Wrap: मॉर्डन फर्नीचर से लेस कपिल शर्मा का आशियाना, कुंवारे हैं 'महाभारत' के ये सितारे

शुक्रवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. कपिल शर्मा के मुंबई स्थित होम की चर्चा रही, जिसे उनकी पत्नी गिन्नी ने सजाया है. करोड़ों के घर में कॉमेडियन ने काफी कुछ किया हुआ है. वहीं महाभारत शो के उन एक्टर्स ने सुर्खियां बटोरीं जो अभी तक कुंवारे हैं.

Advertisement
कपिल शर्मा, मुकेश खन्ना (Photo: Social Media) कपिल शर्मा, मुकेश खन्ना (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST

आज का दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी शानदार बीता. थिएटर्स और ओटीटी पर काफी सारा कंटेंट रिलीज हुआ है, जिसे क्रिटिक्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. वहीं अजय देवगन की नई फिल्म धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो देखने में मजेदार तो है मगर VFX खराब होने की वजह से इसका मजा किरकिरा करता है. 

इनके अलावा कपिल शर्मा के मुंबई स्थित घर की चर्चा हुई, जिसे उन्होंने करोड़ों की लागत में खरीदा हुआ है. उनके घर को पत्नी गिन्नी ने काफी खूबसूरत तरीके से सजाया है, जहां मॉडर्न चीजों के साथ-साथ एक भव्य मंदिर भी बनाया गया है. वहीं टीवी शो महाभारत के उन एक्टर्स की चर्चा हुई जिन्होंने 50-60 की उम्र में होने के बावजूद शादी नहीं की. 

Advertisement

50-60 की उम्र में कुंवारे 'महाभारत' के सितारे, नहीं की शादी, अकेले काट रहे जिंदगी

महाभारत के इन एक्टर्स में से कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने आजीवन शादी नहीं की है. इन सितारों ने बिना किसी शादी के बंधन के अपनी लाइफ जीने की कोशिश की है.

मॉर्डन फर्नीचर-आलीशान मंदिर, पत्नी गिन्नी ने सजाया कपिल का आशियाना, पंजाब में बनाया लैविश फार्महाउस

सितारों के लैविश होम की बात हो और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का जिक्र ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है. कॉमेडियन अपनी मां, पत्नी और बच्चों संग आलीशान घर में रहते हैं.

अक्षय कुमार संग नाचीं अक्षरा सिंह, हिट हुआ बॉलीवुड डेब्यू, बोलीं- पांच बार वॉशरूम गई

11 जून को फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसमें, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, दिशा पटानी, रवीना टंडन और भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह नजर आईं. अक्षरा ने इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी-हिंदी गाने 'घिस घिस घिस' से बॉलीवुड डेब्यू किया है.

Advertisement

फिल्म 'काला हिरण' के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान, तुरंत रोक लगाने की मांग

फिल्म 'काला हिरण' का पहला लुक रिलीज हो गया है. मूवी में सलमान खान का रोल काशिफ इकबाल खान ने निभाया है. अब इस फिल्म को लेकर सलमान खान ने कोर्ट का रुख किया है.

चिराग पासवान संग लिंकअप से तंग कंगना, घर पर शादी का नहीं प्रेशर, बोलीं- 40 की उम्र में क्या बोलेंगे?

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता में उनके काम की तारीफ हो रही है. एक्ट्रेस से फिल्म प्रमोशन के दौरान चिराग पासवान संग दोस्ती को लेकर सवाल पूछे गए. जानें कंगना ने क्या जवाब दिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »