PM मोदी का कमल हासन ने किया सपोर्ट, मगर सामने रख दी टैक्स से जुड़ी ड‍िमांड

एनर्जी क्राइसिस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की अपील का कमाल हासन ने भी समर्थन किया है. एक वीडियो मैसेज में कमल ने देशवासियों से ऊर्जा बचाने की अपील की और सरकारों को भी पेट्रोल टैक्स घटाने व पब्लिक ट्रांसपोर्ट सस्ता करने जैसे सुझाव दिए. कमल ने कहा कि ऐसे वक्त में राष्ट्र को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए.

Advertisement
प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील के सपोर्ट में कमल हासन (Photo: Screengrab) प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील के सपोर्ट में कमल हासन (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

भारतीय सिनेमा के आइकॉन्स में से एक कमल हासन ने एक खास वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने की अपील का समर्थन किया है. राजनीति और देशहित के मुद्दों पर काफी एक्टिव होकर बोलने वाले कमल ने देश की जनता के नाम एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए लोगों से ईंधन बचाने की अपील की. इसके साथ ही कमल ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को भी इस क्राइसिस से उबरने के कुछ उपाय सुझाए.

Advertisement

कमल ने की देशवासियों से अपील
वीडियो शेयर करते हुए कमल ने कहा, 'ऑयल क्राइसिस बढ़ रहा है, समुद्री व्यापार के रास्ते बंद हैं, हमारे घर और रसोई जिस ऊर्जा से चलते हैं उसकी कमी हो रही है. 60 से ज्यादा देशों ने एनर्जी बचत के लिए नियम लागू कर दिए हैं. हाल ही में सिंगापुर के प्रधानमंत्री अपनी जनता से मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की अपील करते नजर आए. हमारा देश तो उनसे भी बहुत बड़ा है और हमारे प्रधानमंत्री ने हमसे अगले एक साल के लिए एनर्जी बचाने की उम्मीद की है. ऐसे मौकों पर राष्ट्र को पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर रखा जाना चाहिए.'

कमल ने कहा कि उनका राजनीतिक झुकाव किसी भी तरफ हो, लेकिन ऐसे मौकों पर वो हर अच्छे कदम के साथ खड़े रहेंगे. '1962 के युद्ध में हमने सरहद पर लड़ रहे अपने सैनिकों के लिए अपने घरों का सोना दान किया. 1965 में जब हमारे देश में अनाज कम था, लाल बहादुर शास्त्री जी ने एक वक्त का खाना कम करने के लिए कहा था. आज भारत को ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है. लेकिन हमसे जितनी उम्मीद की जा रही है, उतना तो हमें करना ही चाहिए, क्योंकि हमारे पेरेंट्स ने उससे बहुत ज्यादा किया था,' कमल ने कहा.

Advertisement

सरकारों से भी कमल ने की अपील
कमल ने कहा कि केवल नागरिकों से ही त्याग की आशा नहीं करनी चाहिए, सरकारों को भी ये बोझ उठाने के लिए साथ आना होगा. 'मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वो सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाएं. केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को ऐसे वक्त में साथ मिलकर काम करना चाहिए.'

सरकारों को सुझाव देते हुए कमल ने कहा, 'दो चीजें तुरंत करनी चाहिए— पेट्रोल पर स्टेट टैक्स कम करना चाहिए. मेट्रो, ट्रेन और बसों का किराया कम किया जाना चाहिए ताकि लोग प्राइवेट गाड़ियों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ जाएं. आज बचाई गई एनर्जी की एक भी यूनिट, कल भारत को मजबूत करेगी. आज बचाई गई तेल की एक भी बूंद, सबसे गरीब भारतीय के लिए महंगाई बढ़ने से रोकेगी. ये क्राइसिस सड़क पर चलने वालों पर भी उतना ही असर करने वाला है, जितना आसमान में उड़ने वालों को.'

हाल ही में प्रधानमंत्री ने देश की जनता से एनर्जी बचाने की अपील की थी. पीएम मोदी ने नागरिकों को विदेश यात्रा कम करने और सोना न खरीदने जैसे कई उपाय सुझाए थे, जो क्राइसिस की सूरत में देश के लिए कारगर साबित हो सकते हैं. इसके बाद से कई सेलेब्रिटीज भी उनकी अपील के समर्थन में जनता को मैसेज दे रहे हैं. अब देखना है कि जनता इस अपील को कितनी गंभीरता से लेती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement