Gullak Season 5 Trailer: मिश्रा परिवार के घर में आई दरार, क्या मरम्मत में दांव पर लग जाएंगे रिश्ते?

'गुल्लक' के सीजन 5 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. इस सीरीज के पिछले चार सीजन हिट साबित हुए हैं. ये घर-घर में दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. शो में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, अमन मायर और सुनीता राजवार के काम समेत केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है.

Advertisement
मजेदार है 'गुल्लक' सीजन 5 का ट्रेलर (Photo: Instagram/@theviralfever) मजेदार है 'गुल्लक' सीजन 5 का ट्रेलर (Photo: Instagram/@theviralfever)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

Gullak Season 5 Trailer: टीवीएफ की टॉप सीरीज में से एक 'गुल्लक' के सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस शो के साथ मिश्रा परिवार एक बार फिर आपकी स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए तैयार है. टीजर में आप संतोष मिश्रा (जमील खान) और उनके घर के सदस्यों को जिंदगी में आगे बढ़कर बड़े बदलावों का सामना करते देखेंगे. मिश्रा निवास के हाल खस्ता हैं और उसकी दीवारों पर नए पेंट को चढ़ाया जा रहा है. ये दीवारें ही घर में रहने वाले चारों सदस्यों की केमिस्ट्री का लेख-जोखा देने वाली हैं.

Advertisement

घर पुराना हो गया है और उसे मरम्मत की जरूरत है. ऐसे में अन्नू की मम्मी (गीतांजलि कुलकर्णी) का आइडिया है कि घर के दोनों लड़के अन्नू (अनंत जोशी) और अमन (हर्ष मायर) अपने पिता के साथ पैसे मिलाएं और घर के लिए लोन लें. मगर बहुत-सी बातें हैं, जो दोनों मां-बाप अपने बेटों और उनकी जिंदगी के बारे में नहीं जानते. इनमें से एक है अन्नू का घर के बाहर दिल लगा होगा और अपनी अलग जिंदगी की तलाश करना. अब घर बनाने में चारों एक साथ कुछ कर पाएंगे या फिर दीवारों की तरह उनके रिश्ते में दरार आ जाएगी, 'गुल्लक सीजन 5' में यही पता चलेगा.

कब आएगी गुल्लक 5?

'गुल्लक' के सीजन 5 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. इस सीरीज के पिछले चार सीजन हिट साबित हुए हैं. ये घर-घर में दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. शो में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और सुनीता राजवार के काम समेत केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है. ये शो शुरुआत से ही मिडल क्लास परिवार से जुड़ी बेहद प्यारी और बेहद असली जिंदगी को दिखाने के लिए चर्चा में बना हुआ है. शो का नया सीजन 5 जून को रिलीज होने वाला है. इसे आप सोनी लिव पर देख पाएंगे.

Advertisement

'गुल्लक 5' के साथ फैंस को बड़ा सरप्राइज और झटका भी मिल रहा है. शो में आनंद मिश्रा उर्फ अन्नू भैया का किरदार निभाने वाले एक्टर वैभव राज गुप्ता इस बार नजर नहीं आने वाले हैं. उनकी जगह '12वीं फेल' और 'मामला लीगल है' फेम एक्टर अनंत जोशी ने ले ली है. उम्मीद है कि शो में वैभव को जितना प्यार मिला है, अनंत को भी उतना ही मिलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement