Film Wrap: नकुल मेहता की पत्नी ने दान किए 90 पैकेट ब्रेस्ट मिल्क, 'दृश्यम 3' एक्ट्रेस को किसने कहा जिहादी?

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- मलयालम एक्ट्रेस अंसीबा हसन ने अपने को-स्टार पर बडे़ गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके अलावा कंगना और दिलजीत का क्लैश एक बार फिर देखने को मिल सकता है.

Advertisement
चर्चा में नकुल मेहता की पत्नी (Photo: Screengrab) चर्चा में नकुल मेहता की पत्नी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

शनिवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां कान्स के दौरान ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उनके जैसा कोई नहीं है. वहीं दूसरी ओर नकुल मेहता की पत्नी जानकी ने एक बहुत साहस का काम किया है. जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है.

'दृश्यम 3' एक्ट्रेस को कहा जिहादी? अंसिबा हसन ने टाइनी टॉम पर लगाया आरोप, एक्टर ने दिया जवाब
मलयालम एक्ट्रेस अंसीबा हसन अपनी नई फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर टाइनी टॉम के खिलाफ बड़े आरोप लगाए. इस पर एक्टर का रिएक्शन भी सामने आ गया है. 

Advertisement

फिर होगा दिलजीत और कंगना रनौत का क्लैश! इम्तियाज अली बोले- ये चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून, 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. लेकिन, यह फिल्म सोलो रिलीज नहीं होगी. कंगना रनौत की फिल्म भी इसी दिन रिलीज होगी. 

'कान्स अब शुरू हुआ है', ऐश्वर्या को देखकर बोलीं अरबपति एक्ट्रेस, दौड़कर लगाया गले
कान्स के दौरान ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उनके जैसा कोई नहीं है. एक्ट्रेस से मिलने हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दौड़ी चली आईं, और फिर उन्होंने ऐश्वर्या को गले लगाया.

स्ट्रे-डॉग्स के खिलाफ पंजाब सरकार सख्त, मदद के लिए आगे आए मीका सिंह, दान में देंगे अपनी 10 एकड़ जमीन
पंजाब सरकार के स्ट्रे-डॉग्स के खिलाफ लिए फैसले के बाद कई सेलेब्स के रिएक्शन्स देखने मिले. रवीना टंडन ने सरकार से इंसानियत बरतने के लिए कहा था. अब मीका सिंह ने स्ट्रे-डॉग्स के हित में अपनी जमीन का कुछ हिस्सा दान देने की बात रखी है. 

Advertisement

90 पैकेट ब्रेस्ट मिल्क किए दान, दर्द-तकलीफ सहकर मशहूर एक्टर की पत्नी ने उठाया मुश्किल कदम
नकुल मेहता की पत्नी जानकी ने एक बहुत साहस का काम किया है. उन्होंने अपना ब्रेस्ट मिल्क स्टोर करके उन बच्चों को डोनेट किया है, जो या तो समय से पहले जन्म ले लेते हैं या वो गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार होते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement