फिर होगा दिलजीत और कंगना रनौत का क्लैश! इम्तियाज अली बोले- ये चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून, 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. लेकिन, यह फिल्म सोलो रिलीज नहीं होगी. कंगना रनौत की फिल्म भी इसी दिन रिलीज होगी.

Advertisement
कंगना रनौत और दिलजीत (Photo: Screengrab) कंगना रनौत और दिलजीत (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

बॉलीवुड में फिल्मों की रिलीज डेट का बदलना और बॉक्स ऑफिस पर बड़े क्लैश होना बेहद आम बात है. कुछ महीने पहले जब डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपनी अगली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज डेट का एलान किया था, तब 12 जून 2026 के स्लॉट पर यह बिल्कुल सोलो फिल्म थी. लेकिन अब 12 जून को एक-दो नहीं, बल्कि चार बड़ी फिल्में आमने-सामने होने वाली हैं. जिसमें दिलजीत और कंगना का क्लैश एक बार फिर देखने को मिलेगा.

Advertisement

दरअसल  इम्तियाज अली की फिल्म के साथ ही अब कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग से सजी 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' और विक्रम भट्ट की हॉरर थ्रिलर 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' भी इसी दिन रिलीज होने जा रही है. इस महा-मुकाबले को लेकर अब खुद इम्तियाज अली का रिएक्शन सामने आया है. 

क्या बोले इम्तियाज अली?
हाल ही में 'द फ्री प्रेस जर्नल' के साथ हुई एक खास बातचीत में इम्तियाज अली से इस बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर सवाल किया गया. इस पर खुलकर बात करते हुए फिल्ममेकर ने कहा, 'ये चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती हैं. हमने अपनी फिल्म की रिलीज का एलान सबसे पहले किया था. अमूमन हमारी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग तरह का भाईचारा देखने को मिलता है. लोग आपस में बात कर लेते हैं कि 'अगर इस हफ्ते मेरी फिल्म आ रही है तो तुम मत आओ, अगली बार आ जाना' और कई बार यह तरीका अच्छे से काम भी करता है.' 

Advertisement

इम्तियाज ने आगे हैरान होते हुए कहा, 'यह पहली बार है जब मैं सुन रहा हूं कि उसी दिन दूसरी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं. खैर, अगर ऐसा ही होने वाला है, तो ठीक है, हम तैयार हैं.'

'साल में हफ्ते सिर्फ 52 ही होते हैं...'
इम्तियाज अली ने आगे कहा, 'अगर आप गौर करें तो पूरे साल में सिर्फ 52 हफ्ते ही होते हैं, जबकि हर साल रिलीज होने वाली फिल्मों की संख्या 52 से कहीं ज्यादा होती है. ऐसे में फिल्मों का आपस में टकराना और एक ही दिन पर कई फिल्मों का आना तो बिल्कुल तय है, इसे पूरी तरह टाला नहीं जा सकता.'

कंगना और दिलजीत का देखने मिलेगा क्लैश?
इस क्लैश का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि 12 जून को सिनेमाघरों में कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की फिल्में आमने-सामने होंगी. सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों के बीच पुराना विवाद जगजाहिर है, जहां कई मौकों पर दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिल चुकी है. ऐसे में एक ही दिन कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' का रिलीज होना इस क्लैश को और भी ज्यादा मसालेदार बना देता है. अब यह देखना काफी मजेदार होगा कि किस सितारे की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement