भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं. निरहुआ की फिल्म हो या गाने हर चीज की हिट होने की गारंटी होती है. निरहुआ उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने एक नहीं, बल्कि कई भोजपुरी हसीनाओं के साथ काम किया है. कमाल की बात ये है कि हर किसी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी हिट रही है. जैसे इन दिनों उनके और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के एक वीडियो की काफी बातें हो रही हैं.
निरहुआ का वायरल सॉन्ग
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि निरहुआ हर एक्ट्रेस संग रंग जमाते दिखते हैं. ‘चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया’ (Chapa Chapa Chacha Jaan Kara Na Jiyaan) गाने में उनके और काजल के बीच भी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली. ये गाना ‘पटना से पाकिस्तान (Patna Se Pakistan) फिल्म का है, जिस पर फैंस का अच्छा-खासा रिसपॉन्स मिल रहा है.
निरहुआ और काजल राघवानी स्टारर ये सॉन्ग देसी स्टाइल में फिल्माया गया है. एक तरफ जहां म्यूजिक वीडियो में काजल राघवानी व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं निरहुआ कुर्ता और जींस में एकदम राजा बाबू टाइप नजर आ रहे हैं. भोजपुरी सॉन्ग को Wave Bhojpuri Hit Cinema नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे अब तक 178,974 व्यूज मिल चुके हैं.
निरहुआ और काजल राघवानी का रोमांटिक सॉन्ग फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में खेत में जिस तरह निरहुआ और काजल एक-दूजे में डूबे दिख रहे हैं, वो देख कर सच में मजा ही आ गया. वैसे भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ ने अधिकतर फिल्में और गाने आम्रपाली दुबे के साथ किये हैं. पर इस फिल्म में उनकी और काजल राघवानी की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था.
अगर आपने अब तक ये गाना नहीं सुना है, तो सुन लीजिये. क्योंकि कुछ चीजें मिस करने वाली नहीं होतीं.
aajtak.in