Film Wrap: अलका याग्निक ने छुए PM मोदी के पैर, जगराते में नाचीं 'दुल्हन' अंशुला कपूर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिंगर अलका याग्निक, ममूटी और आर माधवन को पद्म सम्मान दिए. कपूर खानदान में अंशुला कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें माता की चौकी का आयोजन हुआ. जानें और क्या खास हुआ.

Advertisement
Anshula Kapoor wedding-Alka Yagnik (Photo: Instagram @anshulakapoor/PTI) Anshula Kapoor wedding-Alka Yagnik (Photo: Instagram @anshulakapoor/PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:33 PM IST

मंगलवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में पद्म सम्मानों की धूम रही. श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का टीजर जारी हुआ. प्रकाश राज को लेकर फिर से विवाद हुआ है. अंशुला कपूर ने माता की चौकी की तस्वीरों को पोस्ट किया है. जानें और क्या खास हुआ...

सिंगर अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण, पीएम मोदी के छुए पैर, लिया आशीर्वाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. सिंगर अलका याग्निक, ममूटी, आर माधवन जैसे कलाकारों को ये अवॉर्ड दिया गया. अलका ने अवॉर्ड लेने से पहले पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.

Advertisement

Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम... रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का दमदार टीजर ऑफिशियली रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में श्रद्धा, मराठी लोककला (तमाशा और लावणी) की लेजेंड विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं. श्रद्धा की पावरफुल एक्टिंग ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.

प्रकाश राज के पास एक से ज्यादा वोटर ID कार्ड, गैर-जमानती वॉरंट जारी 

प्रकाश राज एक बार फिर विवादों में हैं. बेंगलुरु की अदालत ने प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया है. आरोप है कि उनके पास चार राज्यों के मतदाता पहचान पत्र हैं, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन है.

कपूर खानदान में शादी का जश्न, 'माता की चौकी' में छाईं दुल्हन अंशुला, बोनी कपूर ने उतारी बेटी-दामाद की आरती, नाचे भाई अर्जुन 

Advertisement

अंशुला कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी कर रही हैं. अंशुला और रोहन के प्री-वेडिंग फंक्शन्स जोरों-शोरों से शुरू हो गए हैं. सबसे पहला कार्यक्रम माता की चौकी का रखा गया. जहां भक्ति के साथ खुशी और डांस का माहौल दिखा. अर्जुन-बोनी कपूर ने जमकर डांस किया. 

'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस बनी मां, घर आई नन्ही परी, दिखाई लाडली की पहली झलक

टीवी एक्ट्रेस आसिया काजी मां बनी हैं. उन्होंने फैंस को बताया कि उनके घर प्रिंसेस आई है. वो कैप्शन में लिखती हैं- भगवान का हम पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया. हम अपना बेस्ट करेंगे. एक्ट्रेस ने बेटी की प्यारी सी झलक फैंस को दिखाई है. हालांकि अभी बेटी का चेहरा  रिवील नहीं किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »