Film Wrap: हसीना के सामने बूढ़े शख्स ने रखी थी शर्त, रामायण की सीता पर बवाल

आज के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. लॉक अप से बाहर निकलने से पहले, आकांक्षा चौधरी ने अपना सीक्रेट शेयर किया जिसमें उनसे एक बूढ़े शख्स ने कॉम्प्रोमाइज करने की डिमांड की थी. वहीं रामायण की सीता यानी साई पल्लवी पर बवाल चर्चा में रहा.

Advertisement
आकांक्षा चौधरी, साई पल्लवी (Photo: Social Media) आकांक्षा चौधरी, साई पल्लवी (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:11 PM IST

संडे का दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी शानदार बीता. कई सारी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. सबसे ज्यादा चर्चा लॉक अप 2 फेम आकांक्षा चौधरी की हुई, जिन्होंने शो से बाहर जाने से पहले अपनी लाइफ का सबसे बड़ा सीक्रेट शेयर किया. आकांक्षा ने बताया कि एक बूढ़े शख्स ने उन्हें मदद के बदले कॉम्प्रोमाइज करने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकराया. वहीं रामायण फिल्म में सीता का रोल निभाने वालीं साई पल्लवी को लेकर जो सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है, उसकी चर्चा हुई. 

Advertisement

एक्ट्रेस के साथ पति ने की मारपीट, सास-ननद ने रखे गहने, घरेलू हिंसा का मामला दर्ज

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और उनके गहने अपने पास रखने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू हो गई है.

'हिंदुओं की भावनाओं को ठेस...', रामलीला संघ ने रणबीर की रामायण को दी चेतावनी

रामायण फिल्म पर नई दिल्ली की श्री रामलीला महासंघ के प्रमुख ने नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी को एक लेटर लिखकर मांग की है कि उन्हें ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज करने से पहले दिखाई जाए. उन्होंने मेकर्स को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुली चेतावनी दी है. 

'सलमान के सामने क्यूट बन रही थी', रियलिटी शो पर मशहूर एक्ट्रेस से हुई बदसलूकी, पड़ी फटकार

प्लेग्राउंड सीजन 5 की शुरुआत में ही तेजस्वी प्रकाश को एक कंटेस्टेंट ने बुरी तरह ट्रोल करने की कोशिश की. मगर एक्ट्रेस ने उसकी बातों का मुंह तोड़ जवाब दिया. फैंस ने भी तेजस्वी को सपोर्ट किया.

Advertisement

'महीने में 5-6 बार मेरे साथ सोना होगा', बूढ़े शख्स ने बांहों में जकड़ा- रखी शर्त, रो पड़ी हसीना

आकांक्षा ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट के दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था. एक बड़ी हस्ती ने उनकी मदद करने के लिए उनके साथ सेक्स करने की डिमांड की थी.

रामायण की नई 'सीता' पर बवाल क्यों? क्या गोरा रंग तय करता है सुंदरता

दिलचस्प बात यह है कि इस बार बहस न राम के रूप पर हुई, न रावण के लुक पर और न ही फिल्म के विशाल बजट या विजुअल इफेक्ट्स पर. पूरा विवाद आकर सिर्फ सीता के चेहरे पर ठहर गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »