Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

बीवी को 40 किलो सोना देने वाले अरबपति पर चल रहे 9 केस, क्राइम से कमाई मोटी रकम?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST
  • 1/8

नेटफ्लिक्स इंडिया पर इन दिनों देसी ब्लिंग शो छाया हुआ है. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के इस नए रियलिटी शो में दुबई के अरबपति बिजनेसमैन की लाइफ दिखाई जाती है, जो इंडिया से हैं. इनमें एक कपल सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा की बड़ी चर्चा है.

  • 2/8

सतीश सनपाल की लैविश लाइफस्टाइल ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उन्होंने अपनी पत्नी को 40 किलो सोना दिया है और एक साल की बेटी को करोड़ों की रोल्स रॉयस गिफ्ट में दी हुई है. 

  • 3/8

सतीश सनपाल ने इंडिया से बाहर दुबई में जाकर अरबों रुपयों की संपत्ति खड़ी कर ली है. लेकिन वो ऐसा करने से पहले क्या करते थे और आज कैसे इस मुकाम पर हैं, ये हर कोई जानना चाहता है.

Advertisement
  • 4/8

सतीश सनपाल मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैं. वो बहुत छोटी उम्र में दुबई शिफ्ट हो गए थे, जहां आज उन्होंने अपना रियल एस्टेट बिजनेस खड़ा कर लिया है. रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो उनका सबसे पहला बिजनेस किराने की दुकान का था जो जबलपुर में कुछ खास नहीं चल पाया.

  • 5/8

इसके बाद सतीश कमिशन बेस्ड स्टॉक मार्केट में आए. इस फील्ड में काम करते-करते उन्होंने रियल एस्टेट जैसे बड़े बिजनेस में भी अपनी जगह बनाई. फिर दुबई में अपना बड़ा एम्पायर खड़ा किया. हालांकि सतीश सनपाल कई सारी कॉन्ट्रोवर्सी से भी घिरे रहे.

  • 6/8

ऑनलाइन मौजूद कई सारी इनवेस्टिगेशन रिपोर्ट्स के अनुसार, सतीश सनपाल का नाम इंडिया में 9 क्रिमिनल केस में शामिल है. उनपर गैरकानूनी सट्टा लगवाने, हवाले से पैसा भिजवाने और शेल-कंपनी में नेटवर्क होने के आरोप हैं.

Advertisement
  • 7/8

इंडिया के अलग-अलग कोनों में बिजनेसमैन पर 9 केस हुए हैं, जिसपर सुनवाई होनी बाकी है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसे आरोप हैं कि एनफोर्समेंट एजेंसियां ​​कथित तौर पर सतीश और उनके पार्टनर्स से जुड़े ₹1,000 करोड़ के हवाला और सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच कर रही हैं.

  • 8/8

आरोपों में मनी लॉन्ड्रिंग, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अवैध जुआ गतिविधियों के आरोप शामिल हैं. कहा जाता है कि सतीश के खिलाफ भारत में लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है. हालांकि बिजनेसमैन के खिलाफ इन मामलों में अभी तक कोई पब्लिक कंफर्मेशन नहीं दी गई है. उनपर लगे ये आरोपों की फिलहाल जांच जारी है.

All Photos: Instagram @satish.sanpal

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement