Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

करोड़पति यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट बने दूल्हा, गर्लफ्रेंड संग की इंटीमेट वेडिंग, समंदर किनारे रोमांटिक हुआ कपल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST
  • 1/9

बधाई हो! फेमस यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट यानी जिमी डोनाल्डसन ने शादी कर ली है. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड थिया बोयसेन संग इंटीमेट वेडिंग की है.
 

  • 2/9

मिस्टर बीस्ट ने इंस्टा पर शादी की फोटोज शेयर की हैं. दूल्हा-दुल्हन के लुक में उनकी जोड़ी को देखकर फैंस का दिन बन गया है. वे मेड फॉर ईच अदर लगे.
 

  • 3/9

फैंस और सेलेब्स ने कपल को शादी की ढेर सारी बधाई दी है. कैप्शन में यूट्यूबर ने लिखा- मुझे MrsBeast मिल गई. ये मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन था.
 

Advertisement
  • 4/9

दूल्हा बने मिस्टर बीस्ट ने व्हाइट ब्लेजर, शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी है. वही थिया ने व्हाइट कलर का वेडिंग गाउन पहना. कपल ने मुस्कुराते हुए पोज दिए.
 

  • 5/9

एक फोटो में यूट्यूबर पत्नी संग डांस करते हुए नजर आए. कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलकी. थिया ने एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की.
 

  • 6/9

थिया और मिस्टर बीस्ट एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए. समंदर किनारे कपल ने पोज दिए. उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने 10 मार्क्स दिए हैं.
 

Advertisement
  • 7/9

मिस्टर बीस्ट और थिया ने दिसंबर 2024 में सगाई की थी. ऑफ्टर पार्टी में कपल ने केक काटा. थिया ऑफ शोल्डर ड्रेस में स्टनिंग दिखीं.
 

  • 8/9

थिया ने शादी से पहले इटली में अपनी बैचलरेट पार्टी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की पहली मुलाकात 2022 में कॉमन दोस्त की डिनर पार्टी में हुई थी.
 

  • 9/9

दोस्ती से शुरू हुआ उनका रिश्ता प्यार में बदला. दिसंबर 2024 में मिस्टर बीस्ट ने थिया को शादी के लिए प्रपोज किया था.
 

All Photos: Instagram @mrbeast
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement