यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी में फिर खलबली मची हुई है. पहले पेरेंट्स और भाई ने अनुराग संग रिश्ता तोड़ा. अपनों से मिले दर्द की वजह से उन्होंने सुसाइड की कोशिश की थी.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
इस बीच पत्नी रितिका चौहान ने अनुराग का साथ दिया. कपल के घर किलकारी गूंजी. फैंस को लगा शायद अब अनुराग की जिंदगी में सब ठीक हो गया है. लेकिन एक और तूफान आना अभी बाकी था.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
यूट्यूबर ने अपने चैनल पर म्यूजिक वीडियो 'अनाथ' शेयर किया है. जो गाना नहीं, बल्कि एक खुलासा है. अनुराग ने इसमें अपने पेरेंट्स, भाई, मुंहबोली बहन भव्या और पत्नी का सच रिवील किया है.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
उन्होंने बताया कैसे उनका परिवार उनके खिलाफ साजिश रच रहा था. उन्हें बर्बाद करने की चाल चल रहा था. उन्होंने नहीं सोचा था अपने ही कांटे बनेंगे.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
अनुराग ने बताया कि पत्नी रितिका ने भी उन्हें धोखा दिया. शादी के बाद रितिका का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. उन्होंने पत्नी के ऑडियो और चैट लीक किए हैं.
Photo: Instagram @ritika_dobhal_
यूट्यूबर ने बताया कि रितिका का किसी अभिषेक सैनी संग अफेयर चल रहा था. उन्होंने अभिषेक संग रितिका की रोमांटिक क्लिप्स और तस्वीरें रिलीज की हैं.
Photo: Instagram @ritika_dobhal_
गाने में रितिका का ऑडियो है जिसमें वो कहती हैं- वो मेरे लिए मर चुका है. मैं सच बता रही हूं. मेरे पास बच्चा है इसका, बस यही मेरा सबसे गंदा पाप है.
Photo: Instagram @ritika_dobhal_
दूसरे एक ऑडियो में रितिका अभिषेक संग अपने प्यार का इजहार कर रही हैं. वो कहती हैं- मैं अनुराग को बता दूंगी मैं अभिषेक से सबसे ज्यादा प्यार करती हूं.
Photo: Instagram @ritika_dobhal_
एक वीडियो है जिसमें अनुराग, पत्नी के अफेयर की पोल खोलते हैं. रितिका संग उनकी बहसबाजी हो रही है. रितिका ने सफाई में कहा कि शादी, सगाई के बाद उनकी किसी लड़के से बात नहीं हुई है.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
एक क्लिप में अनुराग सुबह से 4-4.30 बजे पत्नी के बॉयफ्रेंड संग बैठे हैं. अभिषेक को देखकर लगता है उनके साथ मारपीट हुई है. वो डरे हुए हैं. अनुराग ने अभिषेक संग बैठकर रितिका को फोन मिलाया.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
अभिषेक ने बताया कि रितिका शादी के बाद उनसे मिलने आई थीं. प्रेग्नेंसी में वो अभिषेक के फ्लैट पर अपने भाई और अनुराग के बॉडीगार्ड के साथ रहने आती थी.
Photo: Instagram @ritika_dobhal_
ये भी सामने आया कि रितिका की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी अनुराग से अलग हो जाए. रितिका अनुराग के बच्चे को दुनिया में नहीं लाना चाहती थी. वो अबॉर्शन कराना चाहती थी.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
ऑडियो में एक शख्स ने कहा- रितिका ने कहा था, जो मेरे पेट में बच्चा है मैं इसको भी मार दूंगी, अबॉर्शन करा दूंगी. अनुराग ने बताया कि बच्चे की खातिर उन्होंने सब कुछ भुलाने की कोशिश की. लेकिन सबने उनका इस्तेमाल किया.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
अनुराग के इन खुलासों पर अभी तक रितिका का कोई रिएक्शन नहीं आया है.
Photo: Instagram @anurag_dobhal