Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'अपने पार्टनर को बांट नहीं सकती', प्यार में मिला धोखा, 32 की उम्र में कुंवारी एक्ट्रेस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST
  • 1/9

फेमस पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा 32 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं. प्यार में उन्होंने भी धोखा खाया है. वो म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल संग एक वक्त रिश्ते में थीं. 
 

  • 2/9

हाल ही में न्यूजबुक संग बातचीत में सुनंदा ने लवलाइफ पर बात की. उनसे पूछा गया क्या आपके पार्टनर ने आपके साथ रहते हुए कई और लोगों के साथ रिश्ते बनाए?
 

  • 3/9

इसके जवाब में सुनंदा बोलीं- क्यों मेरे अकेले ने क्यों? आप दुनिया में किसी का भी एग्जांपल लें. सारे ही ऐसा करते हैं. 
 

Advertisement
  • 4/9

''मैं कितने ही ऐसे लोगों को जानती हूं जो एक दूसरे के साथ हैं. कैमरे के आगे आते हैं कि वो बेस्ट कपल हैं. लेकिन उसका अलग चल रहा है अफेयर, दूसरे का अलग चल रहा है अफेयर.''
 

  • 5/9

''ये क्या है. मुझे ये नहीं चलता. मुझे मेरा इंसान किसी के साथ बांटना नहीं है. मुझे लगता नहीं है कि कोई इतना तैयार होता है किसी के लिए अपने आपको समर्पण के लिए.''
 

  • 6/9

सुनंदा ने बताया कि प्यार में धोखा मिलने के बाद उन्होंने आध्यात्मिक होकर अपनी लाइफ को बदला है. उनका स्पिरिचुअलिटी की तरफ झुकाव बढ़ा.

Advertisement
  • 7/9

रिश्ता टूटने के बाद वो मानसिक उत्पीड़न से गुजरी थीं. सुनंदा ने भले ही शादी नहीं की है लेकिन वो 9 बच्चों की मां जरूर हैं. सिंगर ने 1 नहीं बल्कि 9 अनाथ बच्चों को गोद लिया है. 
 

  • 8/9

सुनंदा पंजाबी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं. उनके गाने बिल्ली अख, जानी तेरा ना, पटाखे खूब फेमस हुए. सिंगर होने के अलावा वो एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं.
 

  • 9/9

सुनंदा ने 2018 में दिलजीत दोसांझ के साथ मूवी 'सज्जन सिंह रंगरूट' से एक्टिंग की जर्नी शुरू की थी. वो अपनी लैविश लाइफस्टाइल और फैशनेबल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं.
 

All Photos: Instagram @sunanda_ss
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement