Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'शादी की तीसरी रात पति ने मार-मारकर किया जख्मी-बेड से फेंका', ससुराल में टॉर्चर हुई PAK हसीना, तड़पकर रोई

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST
  • 1/11

फेमस पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर नबीहा अली खान काफी दर्द में हैं. उनकी दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर है. उनके पहले पति का कई साल पहले निधन हो गया था. पहली शादी से उनका एक बेटा है. लेकिन नवंबर 2025 में नबीहा अली खान ने अपने दोस्त हारिस खोखर से दूसरी शादी की थी. 

  • 2/11

मगर दूसरी शादी के एक साल के अंदर ही उनके रिश्ते में दरार पड़ गई. अब नबीहा को लेकर ऐसी चर्चा है कि वो पति से तलाक ले रही हैं, क्योंकि हारिस ने उन्हें बुरी तरह टॉर्चर किया है. 

  • 3/11

MYK News Tv संग बातचीत में नबीहा ने अपना दर्द बयां किया. नबीहा बोलीं- मैंने शादी के पहले दिन से ही घर बसाने की कोशिश की. बहुत सी चीजों को बर्दाश्त भी किया. लेकिन शादी के तीसरी दिन से ही हमारी लड़ाई शुरू हो गई थी. 

Advertisement
  • 4/11

नबीहा ने कहा कि शादी की तीसरी रात ही उनके पति के फोन पर किसी लड़की की कॉल आ रही थी, जिसपर उनकी पति संग खूब लड़ाई हुई. 

  • 5/11

नबीहा ने कहा कि बहसबाजी करते हुए पति ने उन्हें जानवरों की तरह मारना शुरू कर दिया. मारते-मारते उन्हें बेड से नीचे गिरा दिया. 

  • 6/11

नबीहा बोलीं- शादी के तीसरे दिन वो मुझे छोड़ ही नहीं रहा था. बाल पकड़-पकड़कर मुझे दीवारों में मार रहा था. मैं पूरी रात रोती रही, तड़पती रही, लेकिन उसने माफी नहीं मांगी. 
 

Advertisement
  • 7/11

नबीहा ने कहा कि उन्हें पति ने इतना मारा कि उनकी बॉडी पर निशान पड़ गए थे. नबीहा ने दावा किया कि उनका पति उन्हें कत्ल करने की धमकियां देता था. 

  • 8/11

शादी के तीसरे दिन ही उनका पति उन्हें घर से निकालने लगा था. शादी के तीन महीने बाद ससुराल वाले उन्हें घर से निकलने पर मजबूर करते थे. 

  • 9/11

नबीहा ने ये भी दावा किया कि उनके पति हारिस ने उनसे फेम और पैसों के लिए शादी की थी. उन्होंने ये भी कहा कि उनके पति के कई महिलाओं संग अफेयर हैं और सास-ससुर इस बारे में पहले से जानते थे. 

Advertisement
  • 10/11

नबीहा ने अपने पति को आस्तीन का सांप बताया. उन्होंने ये भी कहा कि उनका पति उनका सबसे बड़ा दुश्मन है. नबीहा ने ये भी कहा कि उनका पति सड़कों पर उन्हें बेइज्जत करता था. अपना दर्द बताते हुए नबीहा फूट-फूटकर रोईं. 

  • 11/11

(All Photo: Instagram @drnabihakhan)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement