Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'तुम्हारी मां होटल में मर्दों संग जाती थी', बेटे के सामने पति ने उछाली इज्जत-दी मारने की धमकी, रो पड़ी PAK हसीना

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST
  • 1/11

नबीहा अली खान पाकिस्तान की पॉपुलर इंफ्लुएंसर हैं. लंबे समय से उनकी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. दरअसल, नबीहा का दूसरे पति हारिस खोखर संग तलाक हो रहा है. 

  • 2/11

नबीहा ने अब MYK News Tv संग इंटरव्यू में अपनी टूटी शादी का दर्द बयां किया. उन्होंने बताया कि शादी की तीसरी रात ही उनके पति ने उन्हें बुरी तरह पीटा था. ससुराल वाले भी उन्हें टॉर्चर करते थे. 
 

  • 3/11

नबीहा ने ये भी दावा किया कि उनके पति हारिस ने उन्हें कत्ल करने की भी धमकी दी थी. बेटे के सामने उनके कैरेक्टर को गंदा साबित करने की कोशिश की. 

Advertisement
  • 4/11

इस बारे में बात करते हुए नबीहा बोलीं- मैं सारी चीजें बर्दाश्त कर रही थी, लेकिन मैंने तब बर्दाश्त नहीं किया, जब उसने मुझे मेरे बेटे के सामने गालियां दीं. 

  • 5/11

'मेरे बेटे के सामने मेरे किरदार पर उंगलियां उठाईं. छोटा सा बच्चा इस बात का गवाह है. उसने मेरे बेटे से कहा कि उसकी मां के लड़कों के साथ अफेयर हैं. उसकी मां होटल में लड़कों के साथ रहती है. '

  • 6/11

नबीहा रोते हुए आगे बोलीं- मैं किसी के साथ होटल में नहीं गई. उसने मेरे बेटे के सामने मुझपर इल्जाम लगाया. लेकिन मैंने सब बर्दाश्त किया. उसने मुझे गालियां दीं, मुझपर हाथ उठाए, मुझे बेइज्जत किया. 

Advertisement
  • 7/11

नबीहा बोलीं- मैं अपनी सास को माफ नहीं करूंगी. मैं हारिस की भाभी को माफ नहीं करूंगी. उसकी भाभी की वजह से मेरा घर टूटा है. नबीहा ने दावा किया कि उन्होंने अपने पति को उनकी भाभी के साथ कमरे में देखा था. 

  • 8/11

नबीहा ने आगे कहा- पति हारिस के घरवाले पहले ही तलाक करा देना चाहते थे. उन्होंने ये भी कहा कि शादी के बाद भी वही खर्चा उठाती थीं. हारिस ने फेम के लिए उनसे शादी की थी. 
 

  • 9/11

नबीहा ने पति से तलाक मांगा है. इन दिनों वो पाकिस्तानी इंडस्ट्री में अपने तलाक को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. 

Advertisement
  • 10/11

बता दें नबीहा अली खान के पहले पति का कई साल पहले निधन हो गया था. पहली शादी से उनका एक बेटा है. नवंबर 2025 में नबीहा ने दोस्त हारिस खोखर संग दूसरी शादी करके घर बसाया था. लेकिन एक साल के अंदर उनका रिश्ता बिखर गया. 

  • 11/11

(Photo: Instagram @drnabihakhan)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement