Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, कहा- लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST
  • 1/8

जैस्मिन भसीन खतरों के खिलाड़ी 15 में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका प्रीमियर 1 अगस्त, 2026 को होने वाला है. लॉन्च से पहले एक्ट्रेस ने उन लोगों के बारे में बात की, जो अक्सर उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछते हैं.

(Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

  • 2/8

पिंकविला से बात करते हुए, जैस्मिन भसीन ने कहा, 'मुझे लगता है कि आपको क्या उधार देना है. ना आपने केटरिंग का बिल भरना है, ना आपने शादी का डेकोरेशन करना है. आपका क्या मतलब है, जब करना है, तब कर लेंगे. आप अपने काम से काम रखो.'  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

  • 3/8

जैस्मिन ने आगे कहा, 'मुझे सच में यही आता है. तुमको क्या पड़ी है. तुमको लेना-देना क्या है. जब होगी, तब पता चल जाएगा. यह किसी का काम नहीं है. बस लोगों को मजा आने लग गया है.'  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

Advertisement
  • 4/8

'कभी-कभी, लोगों में यह सैडिस्ट सोच होती है; उन्हें लगता है, शायद यह सवाल उन्हें परेशान करता है, इसलिए वे जवाब नहीं देते, लेकिन यह एक सोचा-समझा फैसला होता है.'  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

  • 5/8

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता, शायद लोग अपनी शादी से खुश नहीं हैं इसलिए उनको लगता है यह क्यों खुश हैं, यह भी दुखी होना चाहिए, शादी करो.' मुझे कभी-कभी हंसी भी आती है कि मैं मजाक भी करती हूं कि तुम लोग ऐसा सोचते हो क्या. जब भी होना होगा, और होगा.'  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

  • 6/8

बातचीत जारी रखते हुए, जैस्मिन भसीन ने दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म का जिक्र करते हुए अपनी प्रोफेशनल ख्वाहिशों के बारे में भी बात की. 
  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

Advertisement
  • 7/8

एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मैं जल्दी अपना सुपरहिट बॉलीवुड डेब्यू करूं.' मुझे यकीन है कि वो होगा, लेकिन मुझे भगवान के समय पर विश्वास है. मैं ये चीजें मेनिफेस्ट कर रही हूं.'  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

  • 8/8

अगर बात वर्कफ्रंट की करें तो जैस्मिन भसीन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड टीवी रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भी नजर आने वाली हैं. ये शो 1 अगस्त से शुरू होने वाला है.  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement