केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देशभर में सियासत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा गर्म है. एक तरफ जहां छात्र आंदोलनों और राजनीतिक हलचलों के बीच यह खबर सुर्खियों में बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ सिनेमा की दुनिया में निभाए गए 'शिक्षा मंत्री' के किरदारों की यादें भी ताजा हो गई हैं. आइए नजर डालते हैं उन 7 अभिनेताओं पर, जिन्होंने बड़े पर्दे पर शिक्षा मंत्री का किरदार निभाया है. (Photo: ITG)
प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आरक्षण' भारतीय शिक्षा व्यवस्था, जातिगत आरक्षण और कोचिंग संस्थानों के नाम पर चल रहे कारोबार पर सीधे चोट करती है. इस फिल्म में दिग्गज एक्टर सौरभ शुक्ला ने शिक्षा मंत्री की भूमिका निभाई थी. (Photo: Instagram/@saurabhshuklafilms)
ऋतिक रोशन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'सुपर 30' गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने भ्रष्ट शिक्षा मंत्री श्रीराम सिंह का किरदार निभाया था. (Photo: Instagram/@pankajtripathi)
धनुष स्टारर फिल्म 'वाथी' (तेलुगु में 'सर') शिक्षा के व्यवसायीकरण और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एक शिक्षक के संघर्ष की कहानी है. फिल्म में तमिल एक्टर इलावरासु ने शिक्षा मंत्री का रोल निभाया था. (Photo: Screengrab)
महेश बाबू की सुपरहिट पॉलिटिकल ड्रामा 'भरत अने नेनु' में साउथ के वरिष्ठ एक्टर जीवा ने शिक्षा मंत्री पारा ब्रह्मम (PB) की भूमिका निभाई थी. यह फिल्म एक ऐसे युवा मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द घूमती है जो राज्य के पुराने और जंग लगे राजनीतिक ढांचे में सुधार लाने की कोशिश करता है. (Photo: Screengrab)
80 के दशक की चर्चित पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 'इंकलाब' में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी मुख्य भूमिकाओं में थे. इस फिल्म में चरित्र एक्टर सी.एस. दुबे ने शिक्षा मंत्री सरस्वती प्रसाद का किरदार निभाया था. (Photo: Screengrab)
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' की तमिल रीमेक 'नानबन' में थलपति विजय मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म में एक्टर षणमुगसुंदरम ने शिक्षा मंत्री का किरदार निभाया था. यह फिल्म मुख्य रूप से छात्रों पर पढ़ाई के दबाव और हमारी शिक्षा प्रणाली की खामियों को हास्य और भावुकता के साथ उजागर करती है. (Photo: Screengrab)
कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने एक्टर रमेश भट ने कन्नड़ फिल्म 'स्कूल लीडर' में शिक्षा मंत्री की भूमिका निभाई है. यह फिल्म पूरी तरह से स्कूली छात्रों, उनके भविष्य और हमारी प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है. (Photo: Screengrab)