scorecardresearch
 
Advertisement

अली गोनी

अली गोनी

अली गोनी

अली गोनी (Aly Goni) भारतीय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल हैं. उन्होंने हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कई धारावाहिकों और रियलिटी शोज के जरिए अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अभिनय से पहले एक रियलिटी शो में भाग लेकर की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी धारावाहिकों, म्यूजिक वीडियो, वेब सीरीज और कई रियलिटी कार्यक्रमों में प्रतिभागी रहे हैं.

अली गोनी का जन्म 25 फरवरी 1991 को जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम अमजद गोनी और माता का नाम रूबी गोनी है. उनकी एक बहन इल्हाम गोनी भी हैं. शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में करियर बनाने का फैसला किया.

साल 2012 में अली गोनी ने एमटीवी के डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 5 में हिस्सा लेकर अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वर्ष 2013 में उन्होंने स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक "ये है मोहब्बतें" (2019) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. इस शो में उन्होंने रोमी भल्ला का किरदार निभाया था.

वर्ष 2015 में उन्होंने "कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां" में मुख्य भूमिका निभाई. इसके बाद "ये कहां आ गए हम", "बहू हमारी रजनीकांत", "ढाई किलो प्रेम" और "दिल ही तो है" जैसे टीवी धारावाहिकों में अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई दिए. साल 2018 में उन्होंने "नागिन 3" में भी किरदार निभाया.

टेलीविजन धारावाहिकों के अलावा अली गोनी ने कई रियलिटी शोज में भी भाग लिया. वर्ष 2019 में उन्होंने "फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9" और "नच बलिए 9" में हिस्सा लिया. इसके अलावा "खतरा खतरा खतरा" में भी उनकी मौजूदगी रही. साल 2020 में उन्होंने "खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया" में भाग लिया और इसी वर्ष "बिग बॉस 14" में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शामिल हुए. इस शो में वह चौथे स्थान पर रहे.

अली गोनी ने म्यूजिक वीडियो में भी काम किया. "चीटर मोहन" और "तेरे जिस्म 2" उनके प्रमुख म्यूजिक वीडियो में शामिल हैं. वर्ष 2021 में उन्होंने ZEE5 की वेब सीरीज "जीत की जिद" से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा, जिसमें उन्होंने सूर्य सेठी का किरदार निभाया.

उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो "खतरों के खिलाड़ी 9" के दौरान उनकी मुलाकात अभिनेत्री जैस्मिन भसीन से हुई. दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और बाद में 2021 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया.

साल 2024 में अली गोनी ने कलर्स टीवी के कुकिंग और कॉमेडी आधारित रियलिटी शो "लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट" में भी हिस्सा लिया. 

और पढ़ें
Follow अली गोनी on:

अली गोनी न्यूज़

Advertisement
Advertisement