स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में जाकर इंटरनेट सेंसेशन बनीं सेजल पवार विवादों में हैं. हिमांशु जांगड़ा के 370 की बिरयानी क्लिप वायरल होने के बाद सेजल भी लपेटे में आ गई हैं.
Photo: Social Media
पेशे से कंटेंट क्रिएटर और डॉक्टर सेजल ने 3 महीने पहले प्रणित के शो में जाकर क्रास जोक मारा था. सेजल ने बताया था कि वो डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स पर दोस्तों संग मेडिकल रूम में जोक मारती हैं.
Photo: Social Media
उनके इस बयान पर कोहराम मचा हुआ है. महीनों पहले इसी स्टेटमेंट को लेकर वो फेमस हुई थीं. लेकिन अब उन्हें आलोचनाएं झेलनी पड़ रही है. इस जोक के लिए सेजल माफी मांग चुकी हैं.
Photo: Social Media
उन्होंने अपना इंस्टा अकांउट ट्रोलिंग को देखते हुए डिलीट कर दिया है. लेकिन उनसे जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इंटरनेट पर सेजल से जुड़ी चैट्स भी वायरल हो रही हैं.
Photo: Social Media
इनमें सेजल पर क्रिकेटर बॉयफ्रेंड को चीट करने के आरोप लगे हैं. सेजल ने प्रणित के शो में भी बताया था कि वो क्रिकेटर्स को डेट कर चुकी हैं.
Photo: Social Media
चर्चा है पृथ्वी शॉ और आयुष बडोनी को सेजल ने डेट किया था. वायरल चैट में दावा है कि सेजल ने अपने बॉयफ्रेंड को मल्टीपल अफेयर्स में रहकर चीट किया था.
Photo: Social Media
उन्होंने पृथ्वी और आयुष को धोखा दिया था. सेजल प्रोफेसर और क्रिकेटर्स संग रिश्ते में रह चुकी हैं. हालांकि चैट में किए दावों के ऑथेंटिक होने की पुष्टि हम नहीं करते हैं.
Photo: Social Media
मई में सेजल ने फिल्मीमंत्रा मीडिया को इंटरव्यू दिया था. उसमें बताया था कि उनके एक्स को इनसिक्योरिटी थी. वो अपना स्पेस चाहती थीं. इसलिए ब्रेकअप हुआ.
Photo: Social Media
सेजल ने बताया कि वो क्रिकेटर था. उन्हें वो जेनुअन लगा था. उन्होंने डेट किया. फिर मालूम पड़ा कि अभी तक वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को नहीं भूला है.
Photo: Social Media
सेजल के मुताबिक, उन्हें कई क्रिकेटर्स के डीएम आए हैं. उन्होंने पहचान पूछे जाने पर पृथ्वी शॉ का नाम लिया. सेजल ने बताया कि उनके बीच अच्छी खासी बातचीत हुई थी.
Photo: Instagram @prithvishaw