Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

दर्द झेलकर लड़की बनीं अनाया बांगड़, दिखाई जेंडर सर्जरी की जर्नी, अस्पताल के बेड पर चहकती दिखीं

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST
  • 1/10

अनाया बांगड़ की जिंदगी में 2026 बड़ा बदलाव लेकर आया है. इस साल उन्हें अपनी असल पहचान मिली है. वो लड़के से पूरी तरह लड़की बनी हैं.
 

  • 2/10

हाल ही में उन्होंने बैंकॉक में जेंडर अफर्मिंग सर्जरी कराई है. जिंदगी के इस नाजुक मोड़ पर अनाया को पिता संजय बांगड़ का साथ मिला है. 
 

  • 3/10

अनाया ने इंस्टा पर नया पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बैंकॉक पहुंचने के बाद से लड़की बनने की अपनी जर्नी को दिखाया है.
 

Advertisement
  • 4/10

अनाया ने कैप्शन में लिखा- बैंकॉक में मार्च का महीना प्यार भरा बीता. काश मेरे पास इसे एक्सप्लोर करने का और वक्त होता.
 

  • 5/10

अनाया ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की फोटोज को पोस्ट किया है. सर्जरी से पहले और बाद की अपनी जर्नी को फोटो और वीडियो के जरिए दिखाया है.
 

  • 6/10

अनाया ने बैंकॉक की हाई राइज बिल्डिंग के खूबसूरत नजारे को शेयर किया है. सिटी में नाइट राइड लेते हुए उन्होंने चिल किया. 
 

Advertisement
  • 7/10

बैंकॉक के स्वादिष्ट खाने की झलक भी अनाया ने दिखाई है. वहां के जिस अस्पताल में अनाया की जेंडर सर्जरी हुई है, वहां की फोटोज उन्होंने पोस्ट की है.
 

  • 8/10

अनाया ने सर्जरी से पहले डॉक्टर्स संग फोटो क्लिक कराई. फिर वो दिन आया जब उनकी जेंडर सर्जरी हुई. वो अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आईं.
 

  • 9/10

एक तस्वीर में हॉस्टिपल बेड से अनाया ने फोटो शेयर की है. सर्जरी के बाद वो मुस्कुरा रही हैं. विक्ट्री पोज दे रही हैं. फैंस अनाया के लिए खुश हो रहे हैं.
 

Advertisement
  • 10/10

अनाया लड़का पैदा हुई थीं. तब उनका नाम आर्यन था. मगर वो हमेशा से लड़की बनना चाहती थीं. फिर समाज की चिंता किए बिना उन्होंने 2023 में लड़की बनने की जर्नी शुरू की. सालों के इंतजार के बाद फाइनली उनका ये सपना पूरा हुआ.

All Photos: Instagram @anayabangar
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement