इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में कान्स में इंडियन सेलेब्स का बोलबाला रहा. सलमान खान के गुस्से की चर्चा रही. जानें और क्या खास हुआ.
(Photo: Reuters)
कान्स में ऐश्वर्या राय बच्चन ने हुस्न का जलवा बिखेरा. ब्लू गाउन में वो स्टनिंग लगीं. एक्ट्रेस का वजन घटा हुआ दिखा. उन्होंने रेड कारपेट फ्लाइंग kiss दी, हार्ट इमोजी बनाई.
(Photo: Reuters)
करिश्मा तन्ना की साउथ इंडियन स्टाइल में गोदभराई हुई. इसमें पूजा पाठ के अलावा भजन-कीर्तन भी रखा गया. एक्ट्रेस शिव और कृष्णा के गानों पर झूमीं.
Photo: Screengrab
नेटफ्लिक्स से शो देसी ब्लिंग में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने सगाई की. करण ने घुटनों पर बैठकर एक्ट्रेस को प्रपोज किया. तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की.
Photo: Instagram @tejasswiprakash
टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने बताया कि वो वर्जिन हैं. जब उनसे पूछा गया क्या वो अपने धर्म की वजह से वर्जिन हैं? एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपनी वजह से वर्जिन हैं. उन्हें किसी पर विश्वास नहीं है.
Photo: Instagram @divasana
हरियाणवी स्टार सपना चौधरी की शादी में खटपट की खबरें हैं. एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि वो पति से प्यार नहीं करती. 6 साल की शादी की उनकी यादें धुंधली हो चुकी हैं. सपना का मानना है मां की तरह कोई और प्यार नहीं कर सकता.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के तलाक की खबरें थीं. कॉमेडियन ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वो और हर्ष अलग नहीं हो रहे हैं. वो एकसाथ खुश हैं. वो मरकर भी अलग नहीं होंगे.
Photo: Instagram @bharti.laughterqueen
एक्ट्रेस संभावना सेठ 8 IVF फेल होने और मिसकैरिज के बाद सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी. उन्होंने व्लॉग शेयर कर बताया कि पूरे कानूनी प्रोसेस और डॉक्यूमेंटेशन के बाद उन्हें सरोगेसी मिली है. उनकी सरोगेसी गैरकानूनी नहीं है.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial
सलमान खान पैप्स से नाराज हुए. अस्पताल के बाहर पैपराजी को देखकर वो भड़के. इंस्टा पर पोस्ट लिखकर एक्टर ने सबकी क्लास लगाई. उन्होंने कहा कि भले ही वो 60 साल के हो गए हैं. लेकिन लड़ना नहीं भूले हैं.
Photo: Instagram @beingsalmankhan
मशहूर कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल टीम सनराइज हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन को लिंकअप किया जा रहा है. अटकलें हैं वे इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं. दोनों के पेरेंट्स रिश्ते के लिए राजी हैं.
Photo: Social Media