21 दिन पहले हुआ तलाक, अब अरबपति संग Ex वाइफ की दूसरी शादी में 'स्पाइडरमैन' ने निभाईं रस्में

टोबी मैग्वायर ने अपनी एक्स-वाइफ जेनिफर मेयर के लिए एक अच्छे दोस्त बनने का काम किया है. वो उनकी दूसरी शादी में शामिल हुए, और खुद ही क्रिश्चियन धर्म के मुताबिक उनकी शादी भी कराई.

Advertisement
अपनी एक्स के दोस्त बने टोबी मैग्वायर (Photo: Reuters) अपनी एक्स के दोस्त बने टोबी मैग्वायर (Photo: Reuters)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

शादी टूट जाने के बाद भी दो लोग कितने अच्छे दोस्त की तरह रह सकते हैं, इसका एक उदाहरण 'स्पाइडरमैन' यानी टोबी मैग्वायर ने दिखाया है. हाल ही में उनकी एक्स वाइफ जेनिफर मेयर ने अपने अरबपति बॉयफ्रेंड से दूसरी शादी की थी, जहां एक्टर भी मौजूद थे. खास बात इसमें ये रही कि टोबी ना सिर्फ वहां रहे, बल्कि उन्होंने इस शादी की रस्मों को भी निभाया. 

Advertisement

Ex की शादी में शामिल हुए टोबी मैग्वायर

जेनिफर ने 10 अक्टूबर को अरबपति म्यूजिक एग्जीक्यूटिव ज्योफ ओगुन्सेसी से शादी की. इसमें टोबी मैग्वायर जिस तरह शामिल हुए, उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में एक्टर को अपनी एक्स जेनिफर के लिए खुश होता देखा गया. वो क्रिश्चियन वेडिंग के मुताबिक पादरी बने, और शादी की रस्में निभाईं. 

जेनिफर और ज्योफ ने हवाई के फोर सीजन्स रिजॉर्ट लानाई में शादी की थी. इसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे. रैचल जो, कोर्टनी कॉक्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और उनकी गर्लफ्रेंड विटोरिया सेरेटी, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और उनकी पत्नी लॉरेन सांचेज बेजोस, केट हडसन, डैनी फुजिकावा, एरिन फोस्टर, क्रिस जेनर और रैपर यंग ठग जैसे नाम शामिल हैं. 

कुछ दिन पहले ही हुआ था तलाक

हैरानी की बात ये भी रही कि टोबी मैग्वायर और जेनिफर मेयर ने 21 सितंबर को ही आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे से तलाक ले लिया था. दोनों करीब 10 साल से अलग रह रहे थे और तलाक की अर्जी देने के लगभग छह साल बाद उनका रिश्ता कानूनी तौर पर खत्म हुआ.  तलाक के ठीक कुछ ही दिनों बाद जेनिफर ने दूसरी शादी की, और टोबी ने उसे पूरी तरह मैनेज करने का जिम्मा उठाया. दोनों अक्टूबर 2016 में अलग हो गए थे. उनकी शादी करीब नौ साल चली थी.

Advertisement

टोबी और जेनिफर के वैसे दो बच्चे हैं. उनकी बेटी रूबी स्वीटहार्ट 19 साल की हैं, जबकि बेटा ओटिस टोबियास 17 साल का है. दोनों बच्चे अपनी मां की शादी में भी मौजूद थे. तलाक के बावजूद टोबी और जेनिफर के रिश्ते में कड़वाहट नहीं आई है. दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं और उनके बीच अच्छे संबंध बने हुए हैं. 

इस फिल्म में नजर आएंगे टोबी मैग्वायर

बात करें टोबी मैग्वायर की फिल्मों की, तो वो जल्द ही मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की मच अवेटेड फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे में नजर आएंगे. इसमें वो शायद एक आखिरी बार स्पाइडरमैन बनकर लौटेंगे, और अपनी दुनिया को बचाने की कोशिश करेंगे. ये फिल्म इसी साल 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »