रील से रियल लाइफ तक... स्पाइडर मैन की अधूरी और मुकम्मल प्रेम कहानियां

स्पाइडर मैन फिल्म में पीटर पार्कर और MJ की लव स्टोरी सभी को पसंद है. फिल्म में जिन भी एक्टर्स ने ये किरदार निभाए हैं, उन्हें असल जिंदगी में भी एक-दूसरे से प्यार हो गया था लेकिन सभी का प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया.

Advertisement
असल जिंदगी में भी हुआ प्यार (Photo: IMDb) असल जिंदगी में भी हुआ प्यार (Photo: IMDb)

पर्व जैन

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

मार्वल का सबसे ज्यादा प्यार पाने वाला सुपरहीरो अगर कोई है तो वह स्पाइडर मैन है. इस सीरीज की लेटेस्ट फिल्म स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे भारत समेत दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. टॉम हॉलैंड और जैंडेया की जोड़ी एक बार फिर लोगों का दिल जीत रही है. 

स्पाइडर मैन का किरदार आज तक तीन एक्टर्स निभा चुके हैं- टॉबी मैग्वायर, एंड्रयू गार्फील्ड और टॉम हॉलैंड. हालांकि एक पीढ़ी के लिए अगर कोई स्पाइडर मैन सबसे यादगार माना जाता है, तो वो टॉबी मैग्वायर है. इसका कारण साफ है कि वो बड़े पर्दे पर पहले एक्टर थे जिन्होंने स्पाइडर मैन का सूट पहना था. 

Advertisement

पहले स्पाइडर मैन की लव स्टोरी

स्पाइडर मैन फिल्मों में पीटर पार्कर की लव स्टोरी भी बेहद अहम थी. मैरी जेन यानी MJ के साथ पीटर के कशमकश की कहानी लोगों के दिलों में बसी हुई थी. साल 2002 में आई पहली स्पाइडर मैन में टॉबी मैग्वायर के साथ एमजे के रोल में एक्ट्रेस किर्स्टन डंस्ट थी. दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. दिलचस्प बात ये रही कि इस फिल्म के दौरान दोनों एक्टर्स ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.

टॉबी और किर्स्टन पहली स्पाइडर मैन फिल्म की शूटिंग के दौरान डेटिंग फेज में थे. लेकिन फिल्म रिलीज होने के कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए. हालांकि इसका असर उन्होंने अपनी फिल्मों पर नहीं होने दिया. डायरेक्टर सैम रेमी की स्पाइडर मैन ट्रायलॉजी बनाते समय दोनों एक्टर्स ने प्रोफेशनलिज्म और दोस्ती दिखाते हुए अपने सीन्स को पूरी शिद्दत के साथ शूट किया. इसमें उनका एक किसिंग सीन भी शामिल था, जिसे काफी सुर्खियां मिली थीं. 

Advertisement
Photo Credit: IMDb

अमेजिंग स्पाइडर मैन की कहानी

टॉबी मैग्वायर और किर्स्टन डंस्ट के ब्रेकअप के बाद स्पाइडर मैन के मेकर्स सोनी पिक्चर्स काफी सतर्क हो गए थे. उन्होंने एंड्रयू गार्फील्ड और एमा स्टोन को भी चेतावनी दी थी, जो बाद में चलकर द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्म में स्पाइडर मैन और ग्वेन के रोल में कास्ट हुए. दोनों से कहा गया था कि वो एक-दूसरे को डेट नहीं कर सकते हैं. 

लेकिन एंड्रयू और एमा ने उनकी एक नहीं सुनी. दोनों का रिश्ता कई सालों तक चला और वो हॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित कपल में से एक बन गए. हालांकि स्पाइडर मैन फिल्मों में पीटर पार्कर की तरह उनका प्यार भी मुकम्मल नहीं हो पाया. दोनों साल 2015 में अलग हो गए. मगर एंड्रयू और एमा के बीच दोस्ती उसके बाद भी कायम रही. 

Photo Credit : IMDb

टॉम-जैंडेया को मिला मुकम्मल प्यार

साल 2017 में स्पाइडर मैन होमकमिंग से पहले टॉम हॉलैंड और जैंडेया को भी सोनी पिक्चर्स से ठीक वैसी चेतावनी मिली जैसी एंड्रयू और एमा को मिली थी. लेकिन एक फिल्म साथ करने के बाद जब सीरीज की दूसरी फिल्म की शूटिंग दोनों ने शुरू की तो उनमें प्यार हो गया. 

साल 2020 के दौरान उनकी पहली कपल फोटो सामने आई थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए दिखे. हालांकि इस बार भी सबको डर था कि टॉम और जैंडेया का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सकेगा. लेकिन सच्चे प्यार के सामने सबकुछ हार गया. टॉम हॉलैंड और जैंडेया ने कई सालों तक डेटिंग के बाद साल 2026 में एक-दूसरे से गुपचुप शादी रचा ली. उनकी शादी के बारे में किसी को कानो-कान खबर नहीं हुई. बाद में जैंडेया के हेयरस्टाइलिस्ट ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया, जिसके बाद सब हैरान हो गए. आज भी सभी को टॉम-जैंडेया की शादी की तस्वीरों का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »