हॉस्टल रूम से ऑस्कर जीतने तक... दोस्ती की मिसाल है 'सिनर्स' के डायरेक्टर-कंपोजर जोड़ी की कहानी

अमेरिका से निकले डेल्टा-ब्लूज म्यूजिक स्टाइल पर बेस्ड गानों के साथ-साथ 'सिनर्स' का बैकग्राउंड स्कोर भी फिल्म की कहानी को अद्भुत बना रहा है. साउथ अमेरिकन म्यूजिक से इंस्पायर ये म्यूजिक एक स्वीडिश कंपोजर लुडविग योरानसोन ने तैयार किया है. फिल्म के डायरेक्टर कूगलर के साथ लुडविग की पार्टनरशिप की कहानी है सिनेमा लवर्स को जरूर जाननी चाहिए.

Advertisement
हॉस्टल के रूम से ऑस्कर जीतने तक... कमाल है इस डायरेक्टर-कंपोजर जोड़ी की कहानी (फोटो क्रेडिट:Getty Images) हॉस्टल के रूम से ऑस्कर जीतने तक... कमाल है इस डायरेक्टर-कंपोजर जोड़ी की कहानी (फोटो क्रेडिट:Getty Images)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

दुनिया भर के सिनेमा फैन्स में इस समय हॉलीवुड फिल्म 'सिनर्स' चर्चा का मुद्दा बनी हुई है. अमेरिका के अश्वेत समुदायों की संस्कृति और संगीत की बात करती 'सिनर्स' को दुनिया भर के क्रिटिक्स जमकर सराह रहे हैं. जनता इसे अगले ऑस्कर में 'बेस्ट पिक्चर' कैटेगरी का पहला दावेदार बताने लगी है. 

डायरेक्टर रायन कूगलर की 'सिनर्स' को फिल्म रेटिंग वेबसाइट्स से जो रेटिंग्स मिली हैं वो 'परफेक्ट' के बहुत करीब हैं. इस तरह की रेटिंग्स पिछले कई दशकों से किसी ऑरिजिनल हॉरर फिल्म को मिली ही नहीं. IMAX में शूट हुई इस साल की एकमात्र फिल्म 'सिनर्स' के विजुअल तो सांसें थामकर देखने लायक हैं ही, म्यूजिक की थीम पर लिखी इस कहानी का संगीत आपको किसी दूसरी दुनिया में ट्रांसपोर्ट कर देने वाला है. 

Advertisement

अमेरिका से निकले डेल्टा-ब्लूज म्यूजिक स्टाइल पर बेस्ड गानों के साथ-साथ 'सिनर्स' का बैकग्राउंड स्कोर भी फिल्म की कहानी को अद्भुत बना रहा है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि साउथ अमेरिकन म्यूजिक से इंस्पायर ये म्यूजिक एक स्वीडिश कंपोजर लुडविग योरानसोन ने तैयार किया है. और डायरेक्टर कूगलर के साथ लुडविग की पार्टनरशिप एक ऐसी कहानी है जो सिनेमा लवर्स को जरूर जाननी चाहिए.

बचपन से म्यूजिक के जादूगर थे लुडविग 
दो बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके लुडविग का म्यूजिक 'सिनर्स' में इस लेवल का है कि सिनेमा लवर्स को इस फिल्म से उन्हें तीसरा ऑस्कर मिलने की पूरी उम्मीद है. ऐसा सच में हो गया तो ये पहली बार नहीं होगा जब डायरेक्टर कूगलर की फिल्म के लिए लुडविग को ऑस्कर मिलेगा. 

लुडविग को 'बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर' का पहला ऑस्कर 2019 में आई फिल्म 'ब्लैक पैंथर' के लिए मिला था, जिसके डायरेक्टर रायन कूगलर थे. लेकिन इनकी जोड़ी की शुरुआत इससे कई साल पहले हॉस्टल की एक कमरे से हुई थी. 

Advertisement

स्वीडन में जन्मे लुडविग के पिता एक गिटार टीचर थे, जिन्होंने अपने बेटे को उसका पहला गिटार 6 साल की उम्र में दिया था. लुडविग ने 9 साल की उम्र में पहली बार मेटालिका बैंड को परफॉर्म करते सुना था. हाई स्कूल पास करने तक लुडविग रॉक गिटार का हर वो गाना परफॉर्म कर सकते थे जो धरती पर अस्तित्व में था. खुद को नए म्यूजिक के लिए चैलेंज करते हुए उन्होंने जैज में हाथ आजमाया और इस तरह उन्हें नए म्यूजिक स्टाइल्स और इंस्ट्रूमेंट्स प्ले करने की धुन सवार हो गई. इसी धुन में लुडविग म्यूजिक की पढ़ाई करने 2007 में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया (USC) जा पहुंचे. 

फोटो क्रेडिट: Reuters

तुक्के में सिनेमा की तरफ मुड़ा एक फुटबॉलर
यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही उनके रूममेट बने रायन कूगलर. एक फुटबॉल प्लेयर, जिसने अधिकतर पढ़ाई फुटबॉल स्कॉलरशिप पर की थी. पढ़ाई के दौरान एक क्रिएटिव राइटिंग क्लास में कूगलर एक स्टोरी लिखी थी कि कैसे उनके पिता, उनकी बाहों में मरने वाले थे. ये स्टोरी पढ़कर प्रोफेसर ने उन्हें स्क्रीनराइटर बनने की सलाह दी. इस सलाह को थोड़ा-बहुत मानते हुए पढ़ाई कर रहे कूगलर, ग्रेजुएशन पूरी होने तक फिल्ममेकिंग के प्यार में थे. 

इस प्यार को स्क्रीन पर उतारने का सपना पूरा करने के लिए ही वो USC के स्कूल ऑफ सिनेमेटिक आर्ट्स पहुंचे थे. 2009 में कूगलर ने अपने सपने की तरफ पहला कदम बढ़ाया और अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'लॉक्स' बनाई. इस फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज करने का काम उन्होंने अपने दोस्त लुडविग को दिया. कूगलर ने दो और शॉर्ट फिल्में बनाईं- 'फिग' और 'गैप'. इन दोनों में भी लुडविग ने म्यूजिक दिया. कूगलर की तीनों ही शॉर्ट फिल्में कई अवॉर्ड लेकर आईं और हर बार तारीफों में कूगलर के काम के साथ, लुडविग के म्यूजिक को भी जमकर सराहा जाता. 

Advertisement

जब रूममेट्स बने ऑस्कर विनर
कॉलेज की दोस्ती, कॉलेज खत्म होने के साथ ही नहीं भुला दी गई. कूगलर ने जब अपनी पहली फीचर फिल्म 'फ्रूटवेल' (2013) स्टेशन बनाई तो म्यूजिक कंपोज करने का काम लुडविग को दिया. यही मामला 'रॉकी' फ्रैंचाइजी की फिल्म 'क्रीड' (2015) में भी रहा. जब कूगलर ने मार्वल स्टूडियोज के लिए 'ब्लैक पैंथर' (2018) बनाई तब भी म्यूजिक लुडविग ने ही कंपोज किया. 

कूगलर अपनी स्क्रिप्ट के ड्राफ्ट लुडविग को भेजते रहते थे. लुडविग ने कह दिया था कि फिल्म को एकदम सटीक फील देना है तो म्यूजिक अफ्रीका में रिकॉर्ड करना होगा. लुडविग खुद साउथ अफ्रीका गए वहां के देसी इंस्ट्रूमेंट्स और म्यूजिक को स्टडी किया और तब जाकर 'ब्लैक पैंथर' का वो आइकॉनिक म्यूजिक तैयार हुआ जिसे आज ऑडियंस अलग से पहचानती है. इस मेहनत का सबसे बड़ा फल ये रहा कि इस फिल्म के लिए लुडविग को 'बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर' का ऑस्कर अवॉर्ड मिला. ये कूगलर की फिल्म को मिले 3 ऑस्कर अवॉर्ड्स में से एक था.

फोटो क्रेडिट: Reuters

लुडविग की पहचान बनाई कूगलर ने और उनके टैलेंट को टॉप फिल्ममेकर्स में से एक क्रिस्टोफर नोलन ने भी माना. नोलन ने उन्हें पहली बार 'टेनेट' और फिर 'ओपनहाइमर' पर मौका दिया. 'ओपनहाइमर' के लिए नोलन की बस एक डिमांड थी कि उन्हें म्यूजिक वायलिन का चाहिए. इस डिमांड को और फिल्म के मूड को समझते हुए लुडविग ने ऐसा म्यूजिक तैयार किया जो उनके लिए तीसरा ऑस्कर लेकर आया. 

Advertisement

नोलन के दोनों प्रोजेक्ट्स के बीच कूगलर ने 'ब्लैक पैंथर 2' के लिए लुडविग के साथ कोलेबोरेट किया था, जिसके म्यूजिक भर ने फिल्म को अलग माहौल दिया था. इन दोनों टैलेंटेड आर्टिस्ट्स की दोस्ती ऐसी है कि कूगलर ने अभी तक अपनी हर फिल्म का म्यूजिक लुडविग से ही कंपोज करवाया है. अब उनके लेटेस्ट कोलेबोरेशन 'सिनर्स' का जलवा सारी दुनिया देख रही है. 

सितारों ने तय किया था 'सिनर्स' के म्यूजिक से लुडविग का कनेक्शन
‘सिनर्स’ में रेसिज्म मुख्य थीम है. फिल्म में सबसे बड़ा प्रतीक ब्लूज म्यूजिक है. ये म्यूजिक दक्षिण अमेरिका के अश्वेत अफ्रीकन-अमेरिकन समुदायों से निकला है. दक्षिण अमेरिका के खुले मैदानों (डेल्टा) से निकलने की वजह से इसे डेल्टा ब्लूज म्यूजिक भी कहा जाता है. स्वीडन से आने वाले लुडविग का इस म्यूजिक से गहरा कनेक्शन उनके पिता के जरिए जुड़ा. गिटार टीचर होने की वजह से लुडविग के पिता दुनिया भर का गिटार तो समझते ही थे और डेल्टा के गिटारिस्ट्स की तो पूजा करते थे! 

डेल्टा म्यूजिक से उनके पिता उनको इस कदर प्रेम था कि वो अपने बेटे का नाम डेल्टा ब्लूज के आइकॉन अल्बर्ट किंग के नाम पर रखना चाहते थे. लेकिन इस मामले में उनकी पत्नी का जोर ज्यादा चला जिन्होंने वेस्टर्न म्यूजिक के आइकॉन लुडविग वान बीथोवेन के नाम पर बच्चे का नाम रखा लुडविग. 'सिनर्स' के बाद लोग बेसब्री से इस बात का इंतजार करने लगे हैं कि लुडविग को उनका तीसरा ऑस्कर अवॉर्ड मिल जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »