54 की उम्र में 70 साल के बुजुर्ग बने 'द रॉक', तस्वीरें देख फैंस भी नहीं पहचान पाए

'लिजर्ड म्यूजिक' डेनियल पिंकवॉटर के इसी नाम के लोकप्रिय बाल उपन्यास पर आधारित है, जो 1976 में प्रकाशित हुआ था. फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे देर रात टीवी पर अजीबोगरीब छिपकलियों को संगीत बजाते हुए देखने का मौका मिलता है.

Advertisement
WWE के इस पूर्व स्टार को पहचाना क्या? (Photo: ITG) WWE के इस पूर्व स्टार को पहचाना क्या? (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

पिछले साल बेनी सफ्डी की स्पोर्ट्स फिल्म The Smashing Machine से बॉक्स ऑफिस पर बड़ा दांव खेलने के बावजूद ड्वेन जॉनसन को खास कामयाबी नहीं मिली. लेकिन इससे एक्टर का हौसला कम नहीं हुआ है. वह एक बार फिर फिल्ममेकर बेनी सफ्डी के साथ काम करने जा रहे हैं. इस बार दोनों की जोड़ी एक बिल्कुल अलग तरह की फिल्म लेकर आ रही है. 'लिजर्ड म्यूजिक' नाम की यह फिल्म बच्चों के लिए बनाई जा रही है. 

Advertisement

खास बात यह है कि इसमें ड्वेन जॉनसन एक बार फिर अपने लुक के साथ बड़ा प्रयोग करते नजर आएंगे. इस बार वह 70 साल के बुजुर्ग के किरदार में दिखाई देंगे. न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में 'लिजर्ड म्यूजिक' की शूटिंग के दौरान ड्वेन जॉनसन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन्हें देखकर फैंस के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया कि बेज रंग की जैकेट, बकेट हैट, अंदर नीली शर्ट और गले में प्रिंटेड टाई पहने यह बुजुर्ग कोई और नहीं, बल्कि WWE के पूर्व चैंपियन और हॉलीवुड के एक्शन स्टार ड्वेन जॉनसन हैं.

इस फिल्म के लिए ड्वेन और बेनी सफ्डी ने एक बार फिर प्रोस्थेटिक्स यानी कृत्रिम मेकअप का सहारा लिया है. 'द स्मैशिंग मशीन' में ड्वेन ने पूर्व मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) खिलाड़ी मार्क केर का किरदार निभाने के लिए अपने लुक में बड़ा बदलाव किया था. वहीं, 'लिजर्ड म्यूजिक' में 54 साल के ड्वेन को 16 साल बड़ा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया गया है. फिल्म में उनका किरदार 'चिकन मैन' नाम का एक बुजुर्ग शख्स है.

Advertisement
ड्वेन जॉनसन.

क्या है 'लिजर्ड म्यूजिक' की कहानी?

'लिजर्ड म्यूजिक' डेनियल पिंकवॉटर के इसी नाम के लोकप्रिय बाल उपन्यास पर आधारित है, जो 1976 में प्रकाशित हुआ था. फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे देर रात टीवी पर अजीबोगरीब छिपकलियों को संगीत बजाते हुए देखने का मौका मिलता है. इसके बाद उसकी दोस्ती एक रहस्यमयी शख्स से होती है, जिसके पास एक बुजुर्ग मुर्गी है. कहानी में कल्पना, रहस्य और अनोखे किरदारों का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा.

फिल्म में ड्वेन जॉनसन के अलावा रेचल मैकएडम्स, कोलमैन डोमिंगो, जेफ गोल्डब्लम, एलिसिया सिल्वरस्टोन और रेजिना हॉल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. ड्वेन जॉनसन को इस नए अवतार में ढालने की जिम्मेदारी प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट काजू हिरो को दी गई है. काजू इससे पहले एलेजांद्रो इनारितु की फिल्म 'डिगर' में टॉम क्रूज को 65 साल के अमेरिकी तेल कारोबारी के रूप में दिखाने के लिए भी काम कर चुके हैं. 'द स्मैशिंग मशीन' में भी ड्वेन के लुक को बदलने में उनका योगदान रहा था.

ड्वेन जॉनसन.

हालांकि, इन फिल्मों के लिए किए गए बड़े बदलाव बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी नहीं बन सके. करीब 5 करोड़ डॉलर के बजट में बनी 'द स्मैशिंग मशीन' ने दुनियाभर में लगभग 2.11 करोड़ डॉलर की कमाई की थी. वहीं, 'डिगर' भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी.

Advertisement

पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने करियर पर आयोजित एक खास सत्र के दौरान ड्वेन ने अपने लुक में दोबारा बदलाव करने को लेकर उत्साह जताया था. उन्होंने कहा था, “मैं बहुत उत्साहित हूं कि मुझे एक बार फिर खुद को बदलने का मौका मिल सकता है, जैसा मैंने 'द स्मैशिंग मशीन' में किया था. इसका मतलब है कि मुझे चिकन कम खाना पड़ेगा.”

इस बदलाव के दौरान अभिनेता का वजन करीब 30 पाउंड यानी लगभग 13.6 किलोग्राम कम हुआ है. अमेजन MGM स्टूडियोज के बैनर तले बन रही 'लिजर्ड म्यूजिक' अगले साल 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

जॉन सीना के साथ ड्वेन जॉनसन.

'लिजर्ड म्यूजिक' से पहले ड्वेन जॉनसन इसी साल क्रिसमस पर अपने जाने-पहचाने एक्शन अवतार में भी नजर आएंगे. वह जेक कासडन की फिल्म 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' में डॉ. एक्सेंडर ब्रेवस्टोन का किरदार दोबारा निभाएंगे. इसे 'जुमांजी' फ्रेंचाइजी की पांचवीं और आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. इस फिल्म में जैक ब्लैक, केविन हार्ट, करेन गिलन, निक जोनस, अक्वाफिना, एलेक्स वुल्फ और डैनी डेविटो भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »