फिल्म 'हक' के लिए यामी गौतम ने पढ़ी थी कुरान, समझा इस्लामिक कानून, सालों रिसर्च के बाद बनीं फ‍िल्म

यामी गौतम की फिल्म 'हक' 1970 के दशक के भारत की कहानी थी, जिसमें शाजिया बानो नाम की एक महिला को उसका वकील पति धोखा देता है. बाद में शाजिया उसे अदालत में घसीटती है. इस फिल्म में यामी को अपने काम के लिए खूब सराहना मिली. अब पिक्चर के डायरेक्टर ने बताया है कि उन्होंने इसकी तैयारी कैसे की थी.

Advertisement
यामी गौतम ने 'हक' के लिए की थी मेहनत (Photo: Movie still) यामी गौतम ने 'हक' के लिए की थी मेहनत (Photo: Movie still)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

फिल्ममेकर सुपर्ण वर्मा ने अपनी फिल्म 'हक' की तैयारी को लेकर खुलकर बात की है. नवंबर 2025 में रिलीज हुई इस पिक्चर में एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाए थे. ये 1970 के दशक के भारत की कहानी थी, जिसमें शाजिया बानो नाम की एक महिला को उसका वकील पति धोखा देता है. वो दूसरी शादी कर लेता है और फिर महिला को तीन तलाक देकर घर से बेदखल कर देता है. बाद में यही पति अपने बच्चों भरण-पोषण के लिए पैसे देने से मना करता है. जिसके बाद शाजिया उसे अदालत में घसीटती है.

Advertisement

यामी ने पढ़ी थी कुरान

हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत के दौरान पिक्चर के डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा ने खुलासा किया कि यामी गौतम ने शाजिया बानो के किरदार को निभाने के लिए गहराई से तैयारी की थी. उन्होंने इसके लिए पवित्र कुरान भी पढ़ी थी. उन्होंने कहा, 'हमने लगभग डेढ़ साल इस्लामी कानून को समझने में बिताया.' फिल्ममेकर ने आगे बताया कि पिक्चर के लिए रिसर्च काफी गहन थी. खासकर इसलिए क्योंकि आज हम 'गलत जानकारी के दौर' में जी रहे हैं. वो बोले, 'आज हर किसी के पास जानकारी है. लेकिन यह नहीं पता कि वह सही है या गलत. ऐसे माहौल में, मैं चाहता था कि हक एक समझदारी की आवाज बने.'

जंगली पिक्चर्स के साथ इनसोमनिया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज के प्रोडक्शन बैनर तले बनी फिल्म 'हक' में लैंगिक समानता और न्याय जैसे मुद्दों को उठाया गया था. साथ ही इसने भारत के बदलते सामाजिक-कानूनी पर महत्वपूर्ण चर्चा भी छेड़ी. फिल्म को क्रिटिक्स से ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले थे. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह खास असर नहीं छोड़ पाई. लगभग 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि ओटीटी पर आने के बाद इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. यामी गौतम और इमरान हाशमी की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया. साथ ही दोनों की परफॉरमेंस के लिए भी उन्हें सराहना मिली.

Advertisement

इससे पहले यामी गौतम ने फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिएक्शन पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा था, 'वर्ड ऑफ माउथ की ताकत. कोई चालबाजी या दिखावा नहीं. सीधे हमारे दिल से दर्शकों तक. ट्रेड और मीडिया के नजरिए से भी मुझे काफी सकारात्मकता महसूस हो रही है कि वे हक जैसी फिल्म को सफल देखना चाहते हैं. यह बहुत दुर्लभ है और मैं इस पल को जिंदगी भर संजोकर रखूंगी.' अब आप 'हक' फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement