टाइगर श्रॉफ कैसे बने बॉलीवुड के 'Tiger', जैकी श्रॉफ के लाडले को कैसे मिला ये नाम?

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से हर कोई उन्हें लेकर चिंता में है. टाइगर श्रॉफ फैंस के दिलों पर राज करते हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ का असली नाम टाइगर नहीं, बल्कि कुछ और है. जानना नहीं चाहेंगे आप?

Advertisement
टाइगर श्रॉफ का असली नाम क्या है? (Photo: File/ITG) टाइगर श्रॉफ का असली नाम क्या है? (Photo: File/ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

पूरे बॉलीवुड में इस समय दहशत का माहौल है. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जबसे गोलियां चली हैं, तभी से हर किसी की नींद उड़ गई है. फायरिंग में टाइगर जख्मी हो गए हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि वो सुरक्षित हैं. तमाम फिल्मी सितारे और फैंस इस समय टाइगर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. 

टाइगर के बारे में ये जानते हैं आप?

Advertisement

टाइगर श्रॉफ की बात करें तो वो इंडस्ट्री के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर हैं. टाइगर के डांस कि दुनिया दीवानी है. एक्शन में उनका कोई जवाब नहीं है. वो मार्शल आर्ट्स में भी ट्रेनिंग ले चुके हैं. टाइगर के बारे में आमतौर पर लोगों को कई चीजें मालूम ही है, लेकिन एक बात ऐसी है, जिससे बहुत लोग अनजान हैं. 

आपको जानकर यकीनन हैरानी होगी कि टाइगर श्रॉफ का असली नाम टाइगर नहीं है, बल्कि एक्टर का बचपन का रियल नाम जय हेमंत श्रॉफ है. बॉलीवुड में टाइगर के नाम से मशहूर एक्टर का जन्म का नाम जय हेमंत है. लेकिन उनकी एक आदत की वजह से उनको टाइगर नाम दिया गया था.

कैसे बने टाइगर?

टाइगर श्रॉफ ने एक पुराने इंटरव्यू में खुद अपने नाम के बारे में बताया था. टाइगर ने बताया था कि जब वो छोटे थे, तब वो लोगों को काटा करते थे. टाइगर ने कहा था कि जब भी वो किसी से मिलते थे या फिर प्यार करते थे तो उन्हें काट लिया करते थे. उनकी इस आदत की वजह से उनके पेरेंट्स जैकी श्रॉफ और आएशा श्रॉफ ने उन्हें टाइगर नाम दे दिया था. फिर वो इसी नाम से पहचाने जाने लगे. बॉलीवुड में भी उन्होंने टाइगर बनकर एंट्री की. ये नाम इतना मशहूर हो गया कि आज बच्चा-बच्चा उन्हें टाइगर के नाम से ही जानता है. 

Advertisement

टाइगर श्रॉफ की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में एंट्री की थी. पहली फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने 'बागी', 'मुन्ना माइकल',  'वार' समेत कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन से हर किसी का दिल जीता. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »