लाल, सफेद, हरा...300 रंगों के इस्तेमाल से सूरत में तैयार हुई 'The Kashmir Files' प्रिंट वाली खास साड़ी

गुजरात के सूरत शहर को टेक्सटाइल नगरी कहा जाता है जहां चर्चास्पद विषयों पर साड़ियां प्रिंट होती रहती है. इस बार शहर के एक टेक्सटाइल कारोबारी ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर साड़ियां तैयार करवा दी है.

Advertisement
द कश्मीर फाइल्स साड़ी द कश्मीर फाइल्स साड़ी

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 30 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:14 AM IST
  • द कश्मीर फाइल्स प्र‍िंट की बनी साड़ी
  • सूरत में बनकर तैयार

कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न और अत्याचारों पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. आज देश में जहां देखो वहीं इस फिल्म की चर्चा हो रही है, हर कोई इस फिल्म को देखकर कश्मीरी पंडितों की कश्मीर से पलायन की पीड़ा को देखना और समझना चाहता है. यही वजह है द कश्मीर फाइल्स फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है. 

Advertisement

गुजरात के सूरत शहर को टेक्सटाइल नगरी कहा जाता है जहां चर्चास्पद विषयों पर साड़ियां प्रिंट होती रहती है. इस बार शहर के एक टेक्सटाइल कारोबारी ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर साड़ियां तैयार करवा दी है जिसे फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता भी कह सकते हैं. 

कौन है साड़ी तैयार करने वाला शख्स? 

ये है सूरत में साड़ियों का कारोबार करने वाले विनोद कुमार सुराना. सूरत शहर के अभिनंदन टेक्स्टाइल मार्केट में स्थित इनकी इस साड़ियों की दुकान में द कश्मीर फाइल्स फिल्म के चित्रों वाली साड़ी प्रिंट करवा कर लगायी गयी हैं. दुकान के मालिक विनोद सुराना पहले सर्जिकल स्ट्राइक और नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली साड़ी भी तैयार करवा चुके हैं. हालांकि अब इन्होंने द कश्मीर फ़ाइल्स फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसपर खास साड़ी तैयार की है. उन्होंने इस प्रकार की तीन साड़ियां सिर्फ सैंपलिंग के लिए तैयार करवायी है और अब वे इस साड़ी को बाजार में उतारने की सोच रहे हैं. 

Advertisement
द कश्मीर फाइल्स प्र‍िंंट साड़ी

The Kashmir Files के सवाल पर John Abraham की चुप्पी, फिर आया गुस्सा बोले- दिमाग घर छोड़कर आ गए?

6 मीटर साड़ी-300 रंग का इस्तेमाल

व्यापार में लोकप्रियता का लाभ उठाने की अपनी एक कला है और इस मामले में एशिया की सबसे बड़ी सूरत की कपड़ा मंडी सबसे आगे है जब भी मौका मिलता है, यहां के कपड़ा व्यापारी अपने घरेलू उत्पाद की साड़ी और उस पर उसका प्रिंट बनाने से नहीं चूकते. सूरत के कपड़ा कारोबारी विनोद सुराना ने बताया कि द कश्मीरी फ़ाइल्स फ़िल्म देखने के बाद उन्होंने कश्मीरी पंडितों का दर्द महसूस किया और तब उन्होंने इस फ़िल्म पर साड़ी बनवाने का प्लान बनाया और 6 मीटर की साड़ी में 300 रंगों का इस्तेमाल कर डिजिटल प्रिंट करवाई गई है. जिस तरह सरकार ने फ‍िल्म को टैक्स फ्री किया है वैसे ही नो प्रॉफ‍िट पर साड़ी की बिक्री करेंगे. 

Rajamouli ने Alia Bhatt को दिया धोखा? एक्ट्रेस ने डिलीट किए RRR से जुड़े पोस्ट, किया अनफॉलो!

द कश्मीर फाइल्स प्र‍िंंट साड़ी

जैसा हम सभी जानते है फ़िल्म रिलीज के शुरुआती दिनों में फ़िल्म के प्रति कुछ खास लोगों को दिलचस्पी नहीं थी लेकिन फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता के बाद फिल्म को देखने के लिए लोगों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी है और फिल्म ने सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. 

Advertisement

इन विषयों पर भी बन चुकी है साड़ी 

सूरत के कपड़ा कारोबारी किसी लोकप्रिय करंट विषय या किसी फिल्म के विशेष प्रिंट के लिए व्यावसायिक गणित नहीं करते हैं, बल्कि वह अपनी अभिव्यक्ति की भावना को दर्शाने के लिए ऐसा उपयोग करते हैं. यही वजह है कि बाजार में 1996 वर्ल्ड कप, कोरोना, नोटबंदी, मोदी, योगी, पुष्पा, सर्जिकल स्ट्राइक आदि की साड़ी प्रिंट हो चुकी है और काफी लोकप्रिय भी रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »