टीवी के पावर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर हेडलाइन्स में हैं. तेजस्वी-करण पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कपल ने नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग में सगाई करके फैंस को खुश कर दिया है. अब तेजस्वी और करण ने अपने वेडिंग प्लान्स पर बात की है.
क्या बोलीं तेजस्वी?
तेजस्वी और करण बीते कई सालों से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. नेहा धूपिया और अंगद बेदी के पॉडकास्ट में तेजस्वी ने बताया कि उनकी मां ने ही उन्हें करण संग शादी से पहले लिवइन रिलेशनशिप में रहने के लिए मनाया था.
अपनी डेटिंग के शुरुआती फेज के बारे में बात करते हुए करण ने कहा- तेजस्वी की मां ने कहा था कि वो अपनी बेटी पर बिल्कुल भरोसा नहीं करती हैं. मुझे तेजस्वी के बारे में सोचने के लिए थोड़ा टाइम लेना चाहिए. हालांकि, तेजस्वी के पिता को हमारे रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी.
इसपर तेजस्वी ने कहा- मेरी मां ये सुनिश्चित करना चाहती थीं कि करण कंफर्टेबल रहे. मेरी मां ने ही कहा था कि शादी का फैसला लेने से पहले करण और मुझे लिवइन रिलेशनशिप में रहना चाहिए. कई लोग हमारे लिवइन रिलेशनशिप के खिलाफ हैं, लेकिन मेरी मां चाहती हैं कि हम साथ रहकर एक दूसरे को समझें.
बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग में करण कुंद्रा ने घुटनों के बल बैठकर तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया था. करण ने तेजस्वी को सगाई की अंगूठी पहनाई. ये देखकर तेजस्वी काफी इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे.
बता दें कि करण और तेजस्वी को बिग बॉस हाउस में प्यार हुआ था. दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर नजदीकियां बढ़ गई थीं. शो से निकलने तके बाद उनका प्यार परवान चढ़ा. दोनों वेकेशन से लेकर पार्टीज तक साथ नजर आते हैं. उनकी केमिस्ट्री फैंस को इंप्रेस करती है. अब हर किसी को उनकी शादी का इंतजार है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क