जब रोहित रॉय को सुष्मिता सेन का बॉयफ्रेंड समझने लगे थे लोग, ये थी वजह

रोहित ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मेरा पहला कमर्शियल वह भी मेरी डार्लिंग सुष्मिता सेन के साथ. यह उस समय की बात है जब इन्होंने देश के लिए क्राउन जीता था. क्या समय था वह और क्या कमर्शियल सोप का." रोहित रॉय ने इस पोस्ट के जरिए यह भी जानकारी दी कि उस समय जब दोनों इस ऐड में पहली बार साथ नजर आए थे तो लोगों ने सोचा था कि वह सुष्मिता के बॉयफ्रेंड हैं.

Advertisement
सुष्मिता सेन, रोहित रॉय सुष्मिता सेन, रोहित रॉय

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2021,
  • अपडेटेड 6:12 PM IST

एक्टर रोहित रॉय ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक पोस्ट शेयर की है. इस कोलाज में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी इनके साथ नजर आ रही हैं. साल 1994 में सुष्मिता सेन ने जब 'मिस यूनिवर्स' का खिताब जीता था तो वह रोहित रॉय संग पहले ऐड में नजर आई थीं. इस फोटो कोलाज को शेयर करते हुए रोहित ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. 

Advertisement

रोहित ने लिखा कैप्शन
रोहित ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मेरा पहला कमर्शियल वह भी मेरी डार्लिंग सुष्मिता सेन के साथ. यह उस समय की बात है जब इन्होंने देश के लिए क्राउन जीता था. क्या समय था वह और क्या कमर्शियल सोप का." रोहित रॉय ने इस पोस्ट के जरिए यह भी जानकारी दी कि उस समय जब दोनों इस ऐड में पहली बार साथ नजर आए थे तो लोगों ने सोचा था कि वह सुष्मिता के बॉयफ्रेंड हैं. 

रोहित ने बताया कि इस कमर्शियल के रिलीज के पहले व्यूअर्स का रिएक्शन था, क्या यह सुष्मिता का रियल लाइफ बॉयफ्रेंड है? एक्टर तो तब भी सॉलिड था बॉस. जैसी ही रोहित ने यह पोस्ट शेयर की, सुष्मिता के फैन्स ने कॉमेंट्स की झड़ी लगा दी. एक फैन ने लिखा, "सुष्मिता ग्रेस की मल्लिका हैं." 

Advertisement

पेट्स को टहलाने निकलते हैं हमारे प्यारे सेलेब्स, उनका वेस्ट कौन उठाता है? रोहित रॉय का तंज

इससे पहले रोहित रॉय ने फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के 14 साल पूरे होने की खुशी जाहिर की थी. उन्होंने इस फिल्म में अपने काम को सबसे बेहतरीन करार किया था. रोहित ने कहा था कि मुझे यह जानकर खुशी मिली है कि ऑडियंस के साथ क्रिटिक्स ने इस फिल्म को इतना प्यार और सम्मान दिया. आज 14 साल बाद भी दे रहे हैं. 'फट्टू' का मेरा किरदार आज भी सलोगों के दिल और दिमाग में बसा हुआ है. सभी फैन्स और सपोर्टर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इस फिल्म का इतना प्यार दिया. 

पेटीकोट सिलने वाले ने बनाया गाउन, जुराबों के बने गल्वस, ऐसे मिस इंडिया के बाद मिस यूनिवर्स बनीं सुष्मिता

वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित रॉय हाल ही में फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम संग मुख्य भूमिका निभाई थी. वहीं, सुष्मिता सेन जल्द ही 'आर्या 2' वेब सीरीज में नजर आएंगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »