सुशांत केस की गला दबाकर हत्या कर दी गई है: शेखर सुमन

केस में आ रहे इन नाटकीय मोड़ से एक्टर शेखर सुमन खुश नहीं है. वे अब काफी हताश हो गए हैं और केस को सिर्फ राह से भटकता देख रहे हैं. अब उन्होंने एक और ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में बीते कुछ दिनों में ऐसी डेवलपमेंट्स देखने को मिली हैं, जिनकी वजह से एक्टर के फैन मायूस हो गए हैं. सोशल मीडिया पर केस को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं. अब ये सब इसलिए हो रहा है कि क्योंकि AIIMS रिपोर्ट में हत्या वाली थ्योरी नकार दिया गया है और रिया चक्रवर्ती को भी जमानत दे दी गई है. इन दो डेवलपमेंट की वजह केस के समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं.

Advertisement

शेखर सुमन का बड़ा बयान

केस में आ रहे इन नाटकीय मोड़ से एक्टर शेखर सुमन खुश नहीं है. वे अब काफी हताश हो गए हैं और केस को सिर्फ राह से भटकता देख रहे हैं. अब उन्होंने एक और ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है. शेखर सुमन लिखते हैं- सुशांत केस की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. दम घुटा या फिर ऐसे ही फिक्स कर दिया. अब अपने इस ट्वीट के जरिए शेखर सुमन ने सीधे-सीधे जांच एजेंसी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका ये कहना कि क्या सबकुछ फिक्स था, सभी को हैरान कर रहा है.

इस वजह से हताश शेखर

इससे पहले शेखर सुमन ने एक और ट्वीट कर कहा था कि अब सब कुछ खत्म हो चुका है और घर चले जाना चाहिए. उन्होंने रिया को मिली बेल पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. शेखर ने AIIMS रिपोर्ट  पर भी अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने कह दिया था कि ये केस हाईजैक हो चुका है. एक्टर के उस ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. कई लोग ऐसे भी थे जो इस स्टैंड से सहमत नजर नहीं आ रहे थे. बताया जा रहा रहा था कि अभी सीबीआई ने अपनी जांच की रिपोर्ट नहीं सौंपी है, ऐसे में किसी भी नतीजे पर पहुंचना गलत होगा. ऐसे में अब आगे भी शेखर सुमन सुशांत केस पर ट्वीट करते हैं या नहीं, ये देखने वाली बात होगी. लेकिन उनके लेटेस्ट ट्वीट देख लगता है कि अब वे इस केस से भी दूरी बनाने जा रहे हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »